फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Search continues for 14-year-old Sanju, who drowned in Markanda river, yet to be found even after 12 days

Kurukshetra News: मारकंडा में डूबी 14 वर्षीय संजू की तलाश जारी, 12 दिन बाद भी सुराग नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:40 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र के कलसाना गांव के पास 14 वर्षीय संजू की तलाश मारकंडा नदी में 12 दिनों से जारी है। एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ाया गया है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
Search continues for 14-year-old Sanju, who drowned in Markanda river, yet to be found even after 12 days

विस्तार

कुरुक्षेत्र। कलसाना गांव के पास मारकंडा नदी में 14 सितंबर को डूबी 14 वर्षीय संजू की तलाश 12 वें दिन भी जारी है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), गोताखोर प्रगट सिंह और पंजाब के गोताखोर आशु की टीम ने दो दिन पहले घटनास्थल से नया सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इस बार दायरा 30 किलोमीटर आगे बढ़ाया गया है लेकिन दो दिनों की मशक्कत के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


प्रगट सिंह ने बताया कि संजू अपनी सहेली नीलम के साथ नदी में नहाने गई थी। दोनों डूबने लगीं तो ग्रामीण जितेंद्र ने नीलम को बचा लिया लेकिन संजू बह गई। उस समय संजू के परिजन नदी किनारे जीतिया व्रत की पूजा कर रहे थे। संजू अंबाला के साहा निवासी राम बाबू की बेटी थी, जो मामा के घर कलसाना में पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। परिवार के साथ पूजा के लिए आई थी।
विज्ञापन

इससे पहले 14 से 19 सितंबर तक पांच दिनों का सर्च ऑपरेशन चला जिसमें एसडीआरएफ और गोताखोरों ने कलसाना से झांसा तक 13 किलोमीटर क्षेत्र खंगाला। गर्मी के बावजूद शव न मिलने पर ऑपरेशन रोक दिया गया था। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि गर्मी में शव दो से तीन दिनों में तैर आता है लेकिन संजू के कपड़ों में रेत भरने या नदी के गड्ढे में फंसने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 सितंबर को हार मानकर लौटे परिवार के सदस्य तीन दिन पहले नदी किनारे लौटे। संजू के पिता ने आखिरी कोशिश में उसके खिलौने नदी में डाले। अगले दिन सर्च अभियान फिर शुरू हो गया। परिवार की उम्मीदें अब टीमों पर टिकी हैं। पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed