फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   School operators and parents will protest today, Kurukshetra

स्कूल संचालक और अभिभावक आज करेंगे रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
School operators and parents will protest today, Kurukshetra
पेरेंट्स एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते जिला प्रधान जेपी सैनी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला के निजी स्कूल संचालक सोमवार को अपने स्कूल बंद कर लघु सचिवालय में रोष प्रदर्शन करेंगे और जिला प्रशासन को ज्ञापन देंगे। हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस, फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल, सहोद्य व कुरुक्षेत्र प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इसका हिस्सा बनेंगी। वहीं दूसरी ओर अभिभावक भी निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ लघु सचिवालय के समक्ष रोष प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे।
कुरुक्षेत्र प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला प्रधान सोहनलाल का कहना है कि निजी स्कूल संचालक इस समय बहुत ज्यादा परेशानी का सामना कर रहे हैं। ज्ञापन में स्कूलों को आ रही परेशानियां बताई जाएंगी। ज्ञापन देने से पहले स्कूल संचालक द्रोणाचार्य स्टेडियम में इकट्ठा होकर भविष्य की रणनीति बनाएंगे। बताया कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने एक निजी स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ा था, जिसको लेकर स्कूल संचालकों में रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीआर इंटरनेशनल स्कूल से दीपक चोपड़ा, बाबा सिद्ध नाथ से इश्वर, सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल से आरती सूरी, नवयुग से विकास गाबा, सहारा इंटरनेशनल से विजयंत बिंदल, गुरु गोबिंद नाथ विद्या मंदिर से विजय मेहता, रॉयल आर्यन स्कूल से राकेश गेरा, सेंट पिटिर कॉन्वेंट स्कूल से विपिन शर्मा के अलावा महाराणा प्रताप स्कूल, विजडम वर्ल्ड , सैनी स्कूल, पूजा स्कूल , आईपीएस स्कूल सहित 50 से ज्यादा स्कूलों के संचालकों ने रोष प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर निजी स्कूल संचालकों पर मनमानी का आरोप लगाते अभिभावकों ने रविवार को नीलकंठी यात्री निवास में एक बैठक भी बुलाई। बैठक में जजपा योगेश शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि निजी स्कूलों ने शिक्षा को व्यवसाय का रूप दे दिया है। निजी स्कूल संचालकों की धक्केशाही का अब हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों को नियमानुसार पिछले सत्र के फार्म 6 के अनुसार ही 10.13 फीसदी फीस बढ़ोतरी करने की अनुमति है, जबकि निजी स्कूलों ने इसमें बेतहाशा वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी निजी स्कूलों का ऑडिट भी करवाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों ने अभिभावकों से एनुअल चार्ज की वसूली की है, जबकि हरियाणा शिक्षा नियमावली 2003 में एनुअल चार्ज नाम की कोई चीज नहीं है। इसलिए उन सभी निजी स्कूलों के खिलाफ एफआरआई दर्ज की जानी चाहिए, जिन्होंने एनुअल चार्ज लिया है। बैठक में पेरेंट एसोसिएशन के जिला प्रधान जेपी सैनी, अधिवक्ता विकास कश्यप, मयंक बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed