फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Savitribai Phule had laid the foundation of women empowerment: Bhatt

सावित्री बाई फुले ने महिला सशक्तिकरण की रखी थी नींव : भट्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Savitribai Phule had laid the foundation of women empowerment: Bhatt
कुरुक्षेत्र। सावित्री बाई फुले ने महिला सशक्तिकरण की नींव रखी थी। उस नींव को आगे बढ़ाना वर्तमान में महिलाओं का कर्तव्य है। सावित्री बाई फुले ने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए जो अभियान चलाया, उसके सार्थक परिणाम सामने आए और महिलाओं ने सावित्री बाई फुले से प्रभावित होकर अपने बच्चों और खुद शिक्षा ग्रहण की।
विज्ञापन

ये विचार एडीसी सोनू भट्ट ने व्यक्त किए। वे सेक्टर 8 स्थित आंबेडकर भवन में सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने कहा कि जिस त्याग भावना से सावित्री बाई फुले ने महिलाओं में जागृति पैदा की, उसी भावना से हमें भी काम करना चाहिए। उन्होंने अंबेडकर भवन की ओर से सम्मानित होने वाली महिलाओं को बधाई दी और कहा कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए महिलाओं में जागृति पैदा करनी चाहिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने प्रदेश सरकार और विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की जानकारी दी
विज्ञापन

इस मौके पर आंबेडकर भवन के प्रधान डाॅ़ रामभक्त लांगयान ने कहा कि सावित्री बाई फुले देश की पहली महिला शिक्षक थी। उस समय की विपरीत परिस्थितियों के अंतर्गत सावित्री बाई फुले ने समाज के लोगों का विरोध झेलते हुए महिलाओं को शिक्षित करने का काम किया। इस अवसर पर आठ समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले आठ बच्चों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने की। इस मौके पर राजा राम, लख्मी चंद, श्याम लाल, डाॅ सुनीता, सुशीला तंवर, बितला देवी, सोमवती, जिले सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed