फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sannihit Sarovar will be rejuvenated with Rs 74 lakh: Manohar

सन्निहित सरोवर की 74 लाख से होगी कायाकल्प : मनोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sannihit Sarovar will be rejuvenated with Rs 74 lakh: Manohar
कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर के विकास और सौंदर्यीकरण के कार्यों पर 74 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके लिए बजट पारित कर दिया है। इस बजट से सन्निहित सरोवर की कायाकल्प किया जाएगा और इस पवित्र और प्राचीन सन्निहित सरोवर पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। यह एलान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार देर शाम किया। वे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सन्निहित सरोवर पर केडीबी और श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केडीबी की तरफ से एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महर्षि दधीचि की प्रतिमा का अनावरण किया और गीता जयंती के पावन पर्व पर मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच सन्निहित सरोवर में दीपदान किया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने भी दीपदान किया। इस कार्यक्रम में श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के संरक्षक जय नारायण शर्मा, प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधायक सुभाष सुधा को सम्मानित किया और संस्थान को 21 लाख रुपए की राशि देने पर आभार भी जताया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने श्रीब्राहमण एवं तीर्थोद सभा, मेहरचंद मेहंदीरता मेमोरियल ट्रस्ट मेहर बुक डिपो, श्री शिव शक्ति सेवा मंडल, गायत्री परिवार, श्रीमती ज्योति खंडेलपाल, बाल एवं महिला विकास सेवा समिति, प्राचीन श्री दुर्गा माता एवं राधा कृष्ण मंदिर, ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास, पूर्वांचल छट पूजा, मानवतावादी विश्व संस्थान आदि संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थाओं के सहयोग से सन्निहित सरोवर को आध्यात्मिक दृष्टि से ओर अधिक विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दीपदान के दौरान संस्थाओं के द्वारा कुछ मांगे रखी गई थी, जिन्हें पूरा किया गया है। इस सरोवर के विकास के लिए 74 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए है, एजेंसी को टेंडर दे दिया गया है, इस सरोवर पर 75 फव्वारे लगाए जाएंगे, टूटे हुए पत्थरों को बदला जाएगा। सरोवर के दोनों प्रवेश द्वारों पर भव्य गेट लगाए जाएंगे, दो वाटर कूलर, सूर्य द्वार के पास प्लांटेशन और पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा, पानी निकासी के लिए प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed