फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sanitation workers on strike, heaps of dirt in the city

हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, शहर में लगे गंदगी के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers on strike, heaps of dirt in the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मांगों के लिए नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। हड़ताल के पहले दिन ही शहर में कई जगह कूड़े के ढेर नजर आए। इस हड़ताल का खामियाजा शहरवासियों के साथ-साथ नगर परिषद के अधिकारियों को भी भुगतना पड़ा। नगर परिषद के शौचालय की सफाई न होने से शाम तक दुर्गंध पूरे कार्यालय में फैल गई, जिसके चलते कर्मचारी व अधिकारियों को मुंह पर हाथ रखकर काम करना पड़ा। वहीं दमकल विभाग के पे रोल पर कार्यरत कर्मचारी भी धरने में शामिल रहे। कर्मचारियों की हड़ताल आज भी जारी रहेगी। वहीं 28 मई को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आवाहन पर राष्ट्रीय मांग दिवस मनाया जाएगा।

नगर कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर राज्य स्तरीय हड़ताल बनारसी दास इकाई प्रधान थानेसर की अध्यक्षता में शुरू हुई। जिस का संचालन दमकल विभाग के कर्मचारी कुलविंद्र सिंह ने किया। नगर परिषद कार्यालय में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उनकी मांग कौशल रोजगार निगम रद्द करना,पुरानी पेंशन बहाल करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पक्के होने तक समान काम समान वेतन लागू करना, क्षतिपूर्ति कानून रद्द करना, नगरपालिका व फायर के कर्मचारियों को पांच हजार रुपये जोखिम भत्ता लागू करना, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को पक्का करना हैं। इस दौरान थानेसर ब्लॉक प्रधान आनंद सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव रविंद्र तोमर, सहदेव शर्मा,बलविंदर सिंह, सुमेश राणा, सचिंद्र कुमार, सतीश शर्मा, आशा रानी, सुनीता देवी, बबली रानी, पंकज शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विनोद वर्मा, किशोरी लाल, लाजो देवी, गुड्डी व श्याम लाल शर्मा मौजूद रहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed