फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Samridhi first in science story competition, Kurukshetra

विज्ञान कहानी प्रतियोगिता में समृद्धि प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Samridhi first in science story competition, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विस फोरम की ओर से विज्ञान कार्निवल-2022 के तहत तीसरे दिन सोमवार को विज्ञान कहानी प्रतियोगिता आयोजित कराई गइ। जिलेभर के विभिन्न स्कूलों के 23 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। इस दौरान प्रतिभागियों ने ऊर्जा संचयन और भंडारण, स्वच्छ और हरित ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, सतत पर्यावरण, एसटीईएम में महिलाएं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भारतीय विज्ञान योगदानकर्ताओं पर अपनी कहानियां साझा की। प्रतियोगिता में समृद्धि ने पहला, वंशिका ने दूसरा, सोफिया ने तीसरा तथा प्रज्ञा, हरसिमरन व अविका ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
मुख्य अतिथि भारतीय ऑयल कॉरपोरेशन से अतिरिक्त महाप्रबंधक कृष्ण सिंघल ने प्राचीन इतिहास से आधुनिक युग तक विज्ञान की यात्रा पर चर्चा की। उन्होंने विज्ञान, खगोल विज्ञान, चिकित्सा, कृषि, रसायन विज्ञान और पर्यावरण के क्षेत्र में भारतीय बुद्धिजीवियों के योगदान का उल्लेख किया। कहा कि छात्रों को हमारे वैज्ञानिकों के बारे में पढ़ना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने छात्रों और शोधकर्ताओं से भारत की जीडीपी को बढ़ाने में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि किसी भी देश के विकास में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. मंजुला चौधरी ने भी कार्यक्रम के महत्व पर जोर देते हुए आयोजकों को बधाई दी। फोरम कोऑर्डिनेटर प्रो. नीरा राघव ने प्रतिभागियों को विस फोरम और इसके उद्देश्यों एवं गतिविधियों के बारे में बताया। कहा कि ऑनलाइन प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के बीच रचनात्मक सोच और संचार विज्ञान में सुधार और विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता डॉ. सुमन महेंदिया, डॉ. उर्मिला और डॉ. हरदीप राय शर्मा की ओर से आयोजित कराई गई। निर्णायक की भूमिका डॉ. हरदीप आनंद और डॉ. मीनाक्षी सुहाग ने निभाई। इस अवसर पर डॉ. सुरेश दुआ, डॉ. सुनीता दलाल, डॉ.पूजा अरोड़ा, डॉ. रुचि गुप्ता और अंजू गोयल उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed