फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   samples collect from Sweet factory

मिठाई की फैक्टरी से भरे सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
samples collect from Sweet factory
कुरुक्षेत्र।फैक्ट्री में मिठाइयों के सैम्पल लेते मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के अधिकारी। - फोटो : Kurukshetra
मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने विकास नगर में एक मिठाई की फैक्टरी से सैंपल भरे। ये फैक्टरी अवैध तौर पर चलाई जा रही थी। फैक्टरी संचालक से फैक्टरी चलाने के लिए कोई भी लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने फैक्टरी से डोडा बर्फी, दूध और रिफाइंड के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे दिए हैं। वहीं टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकान बंद करके फरार हो गए।
विज्ञापन

निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि त्योहारों के चलते विभिन्न टीमें प्रदेशभर में छापामारी करके मिठाई सहित खाद्य पदार्थों के सैंपल ले रही हैं। इसी कड़ी में विकास नगर में चल रही मिठाई बनाने की फैक्टरी में गुप्तचर विभाग के साथ संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया गया। पता चला है कि ये फैक्टरी अवैध तौर पर चल रही है। जांच के दौरान टीम ने पाया कि बर्फी में लगाए गए काजू में सुरसुरी लगी है। इसके अलावा मिठाई बनाने में प्रयुक्त रिफाइंड और तेल भी घटिया गुणवत्ता वाला है। वहीं फैक्टरी संचालक के पास फैक्टरी चलाने से संबंधित कोई भी लाइसेंस नहीं है। उसके पास सिर्फ एफसी का लाइसेंस है। दमकल विभाग की ओर से कोई भी लाइसेंस नहीं लिया गया है। इस मौके पर नपा सचिव अशोक कुमार, जय कुमार, राजवीर, प्रवेश कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed