{"_id":"61d89a5e09dbea41867dd223","slug":"rs-6-45-crore-will-be-spent-on-14-schemes-of-irrigation-department-kurukshetra-kurukshetra-news-knl95350265","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग की 14 योजनाओं पर खर्च होंगे 6.45 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग की 14 योजनाओं पर खर्च होंगे 6.45 करोड़ रुपये
विज्ञापन
परियोजना की साइट का निरीक्षण करते उपायुक्त मुकुल कुमार व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले के थानेसर, शाहबाद और पिहोवा उपमंडल में सिंचाई विभाग की 14 परियोजनाओं पर सरकार की तरफ से 6.45 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इन परियोजनाओं के प्रस्ताव पर सरकार की मोहर लग चुकी है। अब इन परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए शीघ्र होने वाली 53वीं राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण तकनीकी छंटनी कमेटी में रखा जाएगा। यह जानकारी जिला उपायुक्त मुकुल कुमार ने दी।
उपायुक्त ने शुक्रवार को थानेसर, पिहोवा व शाहाबाद की परियोजनाओं की साइट का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को जल्द काम शुरू कराने के निर्देश दिए। इससे पहले उपायुक्त मुकुल कुमार ने थानेसर उपमंडल की सिंचाई विभाग से संबंधित परियोजनाओं का निरीक्षण किया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से फीडबैक लियाष इसके बाद सभी साइट का भी अवलोकन किया। इन सभी साइट पर अधिकारियों के साथ-साथ लोगों से भी बातचीत की और इन परियोजनाओं के पूरा होने वाले फायदों के बारे में जाना। उपायुक्त मुकुल कुमार को सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता गुरविंद्र सिंह, एसडीओ विनोद शर्मा, एसडीओ सुरेंद्र संधू, एसडीओ विनोद तंवर ने अपने-अपने क्षेत्र में शुरू होने वाली योजनाओं के तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से गांव भौर सैयदा में सरस्वती फीडर पर पंप हाउस बनाने, ज्योतिसर डिवीजन में मैक्रिकल वर्कशाप बनाने, झांसा में आबादी को बरसाती पानी से निजात दिलवाने के लिए 500 फुट का बंध बनाने, शाहाबाद में वेतन नाले पर 750 फुट की ड्रेन बनाने, शाहाबाद में रामनगर में आबादी वाले क्षेत्र को बरसाती पानी से बचाव के प्रबंध करने, जखवाला ड्रेन और आउट फ्लड ड्रेन पर जल संरक्षण के लिए हंप चैक डैम का निर्माण करने के साथ-साथ अन्य जल संरक्षण योजनाओं का काम किया जाना है। इन परियोजनाओं के प्रस्ताव पर सरकार मोहर लगा चुकी है, अब इन परियोजनाओं पर काम शुरू करने की अनुमति सरकार द्वारा दी जाएगी। यह अनुमति 53वीं राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कमेटी द्वारा दी जाएगी।