{"_id":"690903c8e416a3bd7f0c029f","slug":"rotary-club-welcomed-nagar-kirtan-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-144794-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रोटरी क्लब ने किया नगर कीर्तन का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रोटरी क्लब ने किया नगर कीर्तन का स्वागत
Tue, 04 Nov 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर कीर्तन का स्वागत करते क्लब के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के पावन उपलक्ष्य में शाहाबाद की गलियां सतनाम श्री वाहेगुरु के जयकारों से गूंज उठीं। इस अवसर पर नगर में निकाले गए भव्य नगर कीर्तन का रोटरी क्लब शाहाबाद की ओर से लैंडमार्क चौक पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया। रोटरी क्लब प्रधान डॉ. आरएस घुम्मन ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों और उनके जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समता, भाईचारे और सेवा का संदेश देकर मानवता को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब सदैव समाजसेवा और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने के कार्यों में अग्रणी रहा है। इस मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव अरोड़ा, डॉ. एसएस आहूजा, राज कुमार गर्ग, एससी सिंगला, सुरेश गोगिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद