फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roared the general and OBC reservation in promotion staff, Kurukshetra

पदोन्नति में आरक्षण को लेकर गरजे सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के कर्मचारी

Mon, 07 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Mon, 07 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार की ओर से पदोन्नति में आरक्षण लागू करने के विरोध में सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के प्रदेश भर के कर्मचारी लामबद्ध हुए और विशाल रोष मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकारी की इस नीति के खिलाफ कर्मचारियों ने एकजुटता से सरकार की नीति का विरोध जताया। इस नीति को समाप्त करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त सुमेधा कटारिया को ज्ञापन भी सौंपा। इससे पहले जाट धर्मशाला में हरियाणा सामान्य एवं पिछड़ा कर्मचारी मंच का वार्षिक सम्मेलन हुआ, जिसमें प्रदेश भर से कर्मचारी शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय समानता मंच के  महासचिव वीपी नोटियाल ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण लागू कर सरकार 80 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। वर्तमान सरकार आरक्षण नीति को कर्मचारियों पर जबरदस्ती थोप रही है। राज्य प्रधान अजमेर सिंह मथाना ने 117वें संविधान संशोधन के खिलाफ लखनऊ में 11 नवंबर को आयोजित होने वाली रैली में शामिल  होने का आह्वान किया ताकि सरकार की नीति का एकजुटता के साथ विरोध जताया जा सके। इस अवसर पर पंजाब से जसवंत सिंह धालीवाल, कपूरथला से जयपाल फौगाटा, दिल्ली से एके सिंहा, चंडीगढ़ से श्याम लाल शर्मा, हैदराबाद से  सैयद नसीरउल्ल हक, करनाल से दविंदर सचदेवा, चंडीगढ़ से अनूप राठी, सिरसा से हरि सिंह गोदारा, बलबीर सिंह, महासचिव संजीव कुमार और वीके गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन


11 को लखनऊ में होगी रैली
कर्मचारी नेता शैलेंद्र दूबे ने कर्मचारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 11 नवंबर को लखनऊ में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को इस रैली में शामिल होने का आह्वान किया और कहा कि कर्मचारियों को संविधान की धारा 117 के विरुद्ध लामबद्ध होकर विरोध दर्ज करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed