{"_id":"666ce4a797994eb5b40f23b9","slug":"roadways-employees-will-go-on-hunger-strike-on-26th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-119566-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रोडवेज कर्मचारी 26 को करेंगे भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रोडवेज कर्मचारी 26 को करेंगे भूख हड़ताल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चे की बैठक पिहोवा बस अड्डे पर यूनियन के कार्यालय में शुक्रवार को हुई। रोडवेज कर्मचारी जयबीर घणघस, नरेंद्र ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 23 जून 2023 को रोडवेज कर्मचारियों की कई मांगो पर सहमति जताई गई थी, लेकिन अब तक इन मांगों को लागू नहीं किया गया है। वहीं विभाग की ओर से हर रोज कर्मचारी विरोधी फरमान जारी किए जाते रहते हैं। डिपो में चालक परिचालकों का शोषण हो रहा है, जिसके चलते उनसें कई तरह के काम लिए जा रहे हैं।
उनके कार्यों के अनुसार पे ग्रेड न देकर आर्थिक नुकसान किया जा रहा है। चालक परिचालक उपनिरीक्षक, निरीक्षक व कर्मशाला के कर्मचारियों की देय अर्जित अवकाशों को कम करके आर्थिक नुकसान किया जा रहा है। वहीं चालक, परिचालकों के रात्रि ठहराव भत्ता को 30 से 10 सीमित करने का फरमान जारी कर दिया है। ओवर टाइम पॉलिसी को ताक पर रखकर चालक परिचालकों से 14 से 15 घंटे कार्य लेकर ओवरटाइम सीमित देकर शारीरिक व आर्थिक नुकसान किया जा रहा है।
इसलिए बैठक में सांझा मोर्चे की ओर से 26 जून को सभी महाप्रबंधकों के कार्यालयों पर सुबह 10 से चार बजे तक भूख हड़ताल रखी जाएगी और ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके पश्चात भी प्रदेश सरकार ने मांगों को लागू नही किया तो 14 जुलाई को अंबाला में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। इस बैठक में जगदीप लाठर, माया राम, दिनेश हुड्डा,अमित महाराणा, अशोक खोखर, संजीव कुमार, नीरज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।