फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways drivers driving ambulances did not return, services are getting affected, Kurukshetra

एंबुलेंस चला रहे रोडवेज चालक नहीं लौटे, सेवाएं हो रही प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways drivers driving ambulances did not return, services are getting affected, Kurukshetra
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बस चलाता रोडवेज चालक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ओमिक्रॉन वैरिएंट के रूप में आई कोरोना की तीसरी लहर लगभग खत्म हो चुकी है। अब इक्का-दुक्का ही कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहा है। प्रदेश सरकार ने भी कोविड काल में लगाई सभी पाबंदियां हटा दी है। ओमिक्रॉन के खतरे को भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस पर लगाए गए रोडवेज के 35 चालक अभी तक नहीं लौटे है। इससे कई रूटों पर बस सेवा प्रभावित हो रही हैं।
इससे यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने जद्दोजहद करनी पड़ रही है। पर्याप्त चालक न होने के कारण कई मार्ग पर बसों के फेरे रद्द करने पड़ रहे हैं। बस चालक की छुट्टी होने पर दूसरे चालक की व्यवस्था करने में विभाग के अधिकारियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं चालक जरूरत के समय छुट्टी नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद कुरुक्षेत्र डिपो से 35 बस चालकों को जनवरी में एंबुलेंस चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग में भेजा गया था। इन चालकों में से 22 चालकों की ड्यूटी स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र और 12 चालकों को अंबाला स्वास्थ्य विभाग में ड्यूटी पर भेजा गया था, जबकि एक चालक प्रशिक्षण पर चल रहा है। इन चालकों की बसों पर वापस ड्यूटी लगाने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही, बल्कि अब उन्हें 31 मई तक एंबुलेंस पर सेवाएं देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र डिपो और पिहोवा सब डिपो की कुल 143 बसों पर महज 271 बस चालक हैं, जबकि एक बस पर दो दिन में तीन चालक की आवश्यकता है। इनमें से भी वरिष्ठ बस चालकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी सहित अन्य कारणों से विभाग में इधर-उधर ड्यूटी पर लगाए गए है।

31 मई तक एंबुलेंस पर तैनात रहेंगे रोडवेज के चालक : अशोक
रोडवेज महाप्रबंधक अशोक मुंजाल का कहना है कि सरकार के आदेशानुसार विभाग से 35 बस चालकों को एंबुलेंस चलाने के लिए भेजा था। अब सरकार की ओर से आदेश प्राप्त हुए हैं कि बस चालक आगामी 31 मई तक एंबुलेंस पर ही सेवाएं देंगे। बस चालकों की कमी के चलते कुछ मार्गों पर बस सेवा प्रभावित हुई हैं। हालांकि हर मार्ग पर बेहतर व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed