फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways bus service resumed from Pehowa to Gurugram

Kurukshetra News: पिहोवा से गुरुग्राम के लिए दोबारा शुरू हुई रोडवेज बस की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service resumed from Pehowa to Gurugram
पिहोवा। शहर से गुरुग्राम वाया दिल्ली बस चलाए जाने पर शहरवासियों ने कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व जीएम रोडवेज का आभार व्यक्त किया है। पूर्व पार्षद रामधारी शर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल को लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति कुरुक्षेत्र की बैठक में पिहोवा से गुरुग्राम वाया दिल्ली की बस चलाए जाने का मुद्दा कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखा था। शहर की जनता की मांग का एक हस्ताक्षर युक्त पत्र भी उन्हें सौंपा था, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने जीएम रोडवेज को जल्द यह बस चलाए जाने का आदेश दिए थे। इन आदेश का पालन करते हुए जीएम ने सोमवार से बस को गुरुग्राम के लिए चला दिया।
विज्ञापन

बताया कि यह बस सुबह 4:40 पर पिहोवा बस अड्डे से रवाना हुई। कोरोना काल के समय यह सुविधा बंद हो गई थी। यात्री इस बस को चलाने की बार-बार मांग कर रहे थे। जनता की मांग पर उनको यह सुविधा दोबारा मिलनी शुरू हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed