फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Road Kshatriya Pragati Manch will become a support for the helpless: Sampoornanand

रोड़ क्षत्रिय प्रगति मंच के स्थापना दिवस समारोह में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Road Kshatriya Pragati Manch will become a support for the helpless: Sampoornanand
रोड़ क्षत्रिय प्रगति मंच के स्थापना दिवस पर शनिवार को निजी पैलेस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच के द्वारा इस दौरान सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पास किए गए। कार्यक्रम में स्वामी संपूर्णानंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि रोड़ क्षत्रिय प्रगति मंच समाज के जरूरतमंद और असहाय व्यक्ति के लिए संबल बनेगा। मंच ऐसे व्यक्ति की हर संभव मदद करेगा, जिसे समाज के सहयोग की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए एकजुट होना होगा और बुराइयों को त्यागना है। महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय अंजनथली करनाल के कुलपति डॉ. समर सिंह ने कहा कि रोड समाज प्राचीन काल से ही खेती-बाड़ी करता आ रहा है। आज समय आ गया है कि खेती की नई तकनीकों को अपनाया जाए। नई पीढ़ी को दिशा देने के लिए नारी शिक्षा को बढ़ाना होगा। पद्मश्री सुल्तान सिंह ने कहा कि इमानदारी से मेहनत करने पर ही सफलता मिलती है। उन्होंने 19 साल की आयु में सबसे पहले अपने खेत में मछली पालन शुरू किया था। अब वह कई देशों में मछलियां सप्लाई कर रहे हैं। सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. मेहर सिंह ने कहा कि हमें समाज को एकजुट करना होगा। इसके लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों को जिम्मेदारी लेते हुए कार्य करना होगा। संस्थापक संरक्षक पृथ्वी सिंह दर्रा खेड़ा ने मंच संचालन किया। इस मौके पर जगद्गुरु ब्रह्मानंद आश्रम से मां दर्शना देवी, मुख्य सलाहकार जगत सिंह, महामंत्री रामपाल बड़थल, कोषाध्यक्ष धर्मपाल, रामपाल साकरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंच के प्रदेशाध्यक्ष बाबू राम टाया ने समारोह में सभी सदस्यों के सामने तीन प्रस्ताव रखे। पहला प्रस्ताव प्रदेश में चार विश्वविद्यालय रोड़ समाज के गावों में उनकी जमीन पर बनाए गए हैं, इनमें से किसी भी एक विवि का नाम समाज के महापुरुषों के नाम पर रखा जाए। दूसरा प्रस्ताव किसी बीमारी के चलते इलाज कराने में असमर्थ दो जरूरतमंद लोगों का हर साल मंच की ओर इलाज कराने और तीसरा प्रस्ताव समाज में बढ़ते वाद-विवाद को मंच के सामने लाकर निपटाने का रखा गया। इन तीनों प्रस्तावों को सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed