फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   road accident, 2 peoples died

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चौकीदार सहित दो लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
road accident, 2 peoples died
दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर दोनों मामले दर्ज करके शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। पुलिस को दी शिकायत में गांव डीग वासी प्रदीप कुमार ने कहा कि उसका छोटा भाई सोनू शर्मा अस्पताल में बतौर नर्सिंग स्टाफ नौकरी करता था। कुछ दिनों पहले उसका भाई बाइक पर ड्यूटी के लिए निकला था। जब वह शुगर मिल के नजदीक पहुंचा तो एक कार चालक ने कार को लापरवाही से चलाते हुए उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया लेकिन 21 अक्तूबर को उसके भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य सड़क दुर्घटना में भी ट्रक की टक्कर लगने से एक चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में न्यू मॉडल टाउन वासी प्रभजीत कौर ने कहा कि उसका पति सुखमेल सिंह चौकीदार था। 20 अक्तूबर की शाम उसका पति बाजार से सामान लेने गया था। कुछ समय बाद फोन आया कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। जब वह लाडवा पुल के पास पहुंची तो उसे पता चला कि एक ट्रक चालक ने उसके पति को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची तो चिकित्सकों ने उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। वह एंबुलेंस करके रात के समय सरकारी अस्पताल ले गई, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed