फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rising temperatures can harm vegetable crops

Kurukshetra News: बढ़ता तापमान पहुंचा सकता है सब्जियों की फसलों को नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rising temperatures can harm vegetable crops
कुरुक्षेत्र। गर्मी के मौसम ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, जिसके चलते लगातार तापमान बढ़ रहा है। दिन भर लू चलने लगी है तो धूप भी तेज होने लगी है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं इसी सप्ताह हल्की राहत के बाद फिर से पारा चढ़ने लगेगा। बढ़ती गर्मी के चलते जहां लोग बचाव करते दिखाई दिए वहीं अब सब्जी उत्पादक किसान भी चिंतित होने लगे हैँ।
विज्ञापन

बढ़ता तापमान जहां आम आदमी एवं पशुओं के लिए नुकसानदायक है वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचाता है। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह के अनुसार बढ़ता तापमान सब्जियों की फसलों के लिए अधिक खतरा बनता है। अधिक तापमान से सब्जियों की फसल की पैदावार और गुणवत्ता को प्रभावित करता है। यह पौधों के विकास को धीमा कर देता है तथा फसल को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन

बढ़ते तापमान का प्रभाव सीधे पौधों के विकास पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि गर्मी में तापमान में मामूली सा बदलाव भी फसल की पैदावार को कम कर सकता है। बढ़ते तापमान से कीटों और बीमारियों का प्रसार बढ़ जाता है, जिससे फसलों को और नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च तापमान से मिट्टी में नमी कम हो जाती है, जिससे पौधों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। डाॅ. सिंह के अनुसार तापमान में वृद्धि से मिट्टी में लवणता बढ़ जाती है, जो पौधों की वृद्धि को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि जलवायु स्मार्ट कृषि पद्धतियों को अपनाकर जैसे कि पानी का बेहतर उपयोग, फसल अवशेषों का उपयोग, मल्चिंग, मिट्टी की नमी को संरक्षित किया जा सकता है।

जलवायु परिवर्तन अनुकूल कृषि पद्वति अपनानी होगी : डॉ सिंह

कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह का कहना है कि किसानों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए जैसे कम अवधि की फसलों को उगाना। आज भी जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए अधिक शोध और विकास की आवश्यकता है जैसे कि ग्राफ्टिंग तकनीक और अन्य जलवायु परिवर्तन के अनुकूल तकनीकों का उपयोग शामिल है। आजकल बढ़ती गर्मी को देखते हुए किसानों को खेतों में सब्जियों की फसलों में शाम के समय कृषि अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के परामर्श से सिंचाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed