फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Review regarding Happy Card, government expressed displeasure over less distribution

Kurukshetra News: हैप्पी कार्ड को लेकर हुई समीक्षा, कम बंटने पर सरकार ने जताई नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Review regarding Happy Card, government expressed displeasure over less distribution
कुरुक्षेत्र। रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को हैप्पी कार्ड की बेहतर सुविधा मुहैया हो सके, इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से पिछले कई महीनों से प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक बंट चुके हैप्पी कार्डों को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से समीक्षा की गई, जिसमें अब तक हैप्पी कार्ड बंटना काफी कम पाया गया, जिसे लेकर प्रदेश सरकार ने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन


यात्रियों को जल्द हैप्पी कार्ड की सुविधा मिल सके, इसके लिए सभी डिपो को जल्द हैप्पी कार्ड बांटने का आदेश भी जारी किए गए हैं और सभी डिपो को 10 टीमों का गठन कर गांवों में उतारने की हिदायत भी दी गई है। अब गांवों में जाने वाली यह टीमें गांव स्तर पर ही हैप्पी कार्डों का वितरण करेंगी साथ ही हैप्पी कार्ड में आने वाली त्रुटियों को भी दुरुस्त करने का काम करेंगी। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो ने भी 15 टीमों का गठन कर फील्ड में उतारा है जो कि पिहोवा, लाडवा, थानेसर के गांवों में हैप्पी कार्ड को बांटने का काम करेंगी। इसके अलावा पिहोवा के थाना, गुमथला गढू गांव में भी हैप्पी कार्ड बांटे जाएंगे। डिपो की ओर से अब लोगों को जल्द से जल्द हैप्पी कार्ड बांटने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



अब तक बंटे 36 हजार 910 हैप्पी कार्ड
जिलेभर में अब तक 36 हजार 910 हैप्पी कार्ड बंट चुके हैं, जिनमें कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में 25 हजार 351 व पिहोवा सब डिपो में 11 हजार 559 शामिल हैं। हालांकि जिले से योजना का लाभ लेने के लिए 85 हजार आवेदकों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द से जल्द हैप्पी कार्ड बांटने का प्रयास : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि 15 टीमें हैप्पी कार्ड के लिए मैदान में उतारी गई हैं। गुमथला गढू व थाना गांव में कार्ड बांटे जा रहे हैं। साथ ही लाडवा, शाहाबाद के बस अड्डों पर भी हेल्प डेस्क लगाए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द लोगों को हैप्पी कार्ड बांटे जा सके। हैप्पी कार्ड को एक्टिवेट करने का काम भी गांवों में ही टीमें करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed