फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Retired teacher strangled to death in broad daylight 500 meters away from police head quarter

Kurukshetra News: पुलिस हेड क्वार्टर से 500 मीटर दूर सेवानिवृत्त शिक्षिका की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher strangled to death in broad daylight 500 meters away from police head quarter
कुरुक्षेत्र। पुलिस हेड क्वार्टर व पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूर सेक्टर-सात में मकान नंबर 1242 में दिनदहाड़े एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय महिला घर पर अकेली ही थी। मृतक महिला की शिनाख्त निर्मला ‘उम्र 60’ के रूप में हुई। निर्मला सेवानिवृत्त अतिथि शिक्षिका थीं। दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब उसका पति उसे घर पर छोड़कर निजी काम से गया था। करीब ढाई घंटे बाद लौटा तो निर्मला का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मौके से एसएफएल की टीम ने भी नमूने एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एफसीआई कार्यालय से सेवानिवृत्त प्रबंधक देवराज शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अपनी पत्नी निर्मला के साथ सेक्टर-सात में रहते थे। इस मकान में दंपती के अलावा कोई नहीं रहता था। उनकी बेटी मुंबई में कोचिंग कर रही है। बुधवार को महिला का पति देवराज दोपहर साढ़े 12 बजे अपने किसी निजी काम से हुडा कार्यालय गया था। करीब तीन बजे वह घर लौटा तो उसने पत्नी को आवाज लगाई, मगर घर में कोई नहीं था। कुछ देर बाद उसने कमरे में जाकर देखा तो यहां बेड पर खून से लथपथ उसकी पत्नी निर्मला का शव पड़ा था। किसी ने गला काटकर उसकी हत्या कर दी थी। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना सिटी प्रबंधक दिनेश राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


बेटे ने 2017 में किया था सुसाइड
मृतक की रिश्तेदार सुषमा ने बताया कि निर्मला ने हाल ही में स्टोन के चलते इलाज कराया था, जिसके बाद दो माह पहले ही उसने हार्ट की बीमारी का भी इलाज कराया। उनका इकलौता बेटा दिल्ली में कोचिंग लेता था और उसने ज्यूडिशियल परीक्षा भी पास कर ली थी। एक लड़की के संपर्क में आने के चलते उसने 2017 में दिल्ली में ही आत्महत्या कर ली थी। बेटे की मौत के बाद निर्मला व उसका पति देवराज परेशान से रहने लगे थे। उनकी बेटी भी मुम्बई में रहकर कोचिंग ले रही है। इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना शहर थानेसर प्रबंधक दिनेश राणा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शरीर पर गले सहित कई जगह चोट के निशान हैं। आज वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम से शरीर पर चोट का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed