फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Retired KU employee robbed after being given a lift, rendered unconscious by inhaling a drugged handkerchief

Kurukshetra News: कुवि से सेवानिवृत्त कर्मचारी से लिफ्ट लेकर की लूट, नशीला रूमाल सूंघाकर किया बेहोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Retired KU employee robbed after being given a lift, rendered unconscious by inhaling a drugged handkerchief
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त 72 वर्षीय शमशेर सिंह को लिफ्ट देने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। एक युवक ने शहर से गांव की ओर जाते समय लिफ्ट मांगी और रास्ते में शौचालय जाने के बहाने से स्कूटी रुकवा ली। स्कूटी रुकते ही आरोपी ने नशीला रूमाल सूंघाकर उन्हें बेहोश कर दिया और पास के एक खंडहर में ले जाकर मारपीट की। मारपीट के बाद सोने के जेवरात, नकदी व मोबाइल लूटकर भाग गया।
विज्ञापन

खैरी गांव निवासी पीड़ित शमशेर सिंह ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे कुछ काम से स्कूटी पर शहर आए थे। काम निपटाने के बाद शाम के समय घर लौट रहे थे। बीड़ मथाना गांव के पास पहुंचते ही एक युवक ने हाथ से इशारा कर लिफ्ट मांगी। उन्होंने युवक को स्कूटी पर पीछे बैठा लिया। थोड़ी दूरी चलने के बाद युवक ने शौचालय जाने का बहाना बनाया और स्कूटी रोकने के लिए कहने लगा। जैसे ही उन्होंने स्कूटी रोकी आरोपी ने अचानक उनके मुंह पर नशीला रूमाल रख दिया जिससे वे बेहोश हो गए। आरोपी स्कूटी चलाकर उन्हें पास के एक खाली पड़े खंडहर में ले गया। वहां पहुंचकर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपी ने पीड़ित से चार से पांच ग्राम की सोने की अंगूठी, करीब दो तोले की सोने की चेन, 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। लूटपाट के बाद आरोपी ने उन्हें खंडहर के एक कमरे में बंद करके मौके से भाग गया। काफी देर बाद जब शमशेर सिंह को होश आया, तो वे किसी तरह कमरे से बाहर निकले और घर पहुंचे। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर थानेसर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed