फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Republic Day inspires the countrymen: Ravindra

देशवासियों को प्रेरणा देता है गणतंत्र दिवस : रविंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Republic Day inspires the countrymen: Ravindra
पिहोवा। परेड का निरीक्षण करते हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन रविंद्र बलियाल। विज्ञप्ति
पिहोवा। 75 वर्ष पहले सन् 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों की बदौलत ही भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र व गणराज्य देश कहलाता है। यह कहना है हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन रविंद्र बलियाला का। वे रविवार को अनाजमंडी पिहोवा में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में समाज के कमजोर वर्गों, पिछड़े लोगों और अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान के लिए जो व्यवस्थाएं की हैं वह भी बाबा साहेब की देन है। उन्होंने भारत के संविधान का मसौदा तैयार करते समय ऐसे भारत की कल्पना की थी, जहां सभी लोग खुश हों। सभी को इंसाफ मिले और सभी को बराबर के हक मिलें।
विज्ञापन


समारोह में मंच का संचालन श्यामसुंदर शास्त्री व नित्यानंद शास्त्री द्वारा किया गया। इस दौरान उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार, नगरपालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, जेएमआइसी हरअमृत कौर, चेयरमैन प्रतिनिधि विरेंद्र कौर, तहसीलदार विनती, नगर पालिका सचिव मोहनलाल ,मार्केट कमेटी सचिव चंद्र सिंह, उप प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र ढींगरा व विभिन्न गांव के सरपंच और सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

समारोह में कैम्ब्रिज वल्र्ड स्कूल, अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल, गीता माडल स्कूल, एजीएस स्कूल, बीएसएन स्कूल, डीएवी तथा गुरू नानक देव अकादमी के बच्चों को मुख्यातिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस की टुकडी की ओर से परेड, डीएवी कालेज सीनियर विंग, रावमावि धूलगढ की स्काउट टीम, राकवमावि पिहोवा द्वारा एनएसएस, डीएवी स्कूल की ओर से फलैग मार्च, बीएसएन स्कूल की टीम की ओर से बैंड की प्रस्तुति तथा गुरूकुल ज्योतिसर की ओर से फ्लैग मार्च किया गया। बीएसएम स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा, पंडित अनंत राम स्कूल, शिव शिक्षा निकेतन, गुरु नानक देव अकेडमी, गीता माडल स्कूल, सीडी पब्लिक स्कूल, एसडीएसएन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पीटी शो किया गया। हरियाणा पुलिस की टुकड़ी मार्च पास्ट पहले स्थान पर रही जिसका नेतृत्व एएसआई सतनाम सिंह ने किया।

पिहोवा। परेड का निरीक्षण करते हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन रविंद्र बलियाल। विज्ञप्ति

पिहोवा। परेड का निरीक्षण करते हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन रविंद्र बलियाल। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed