फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Removed the flaws of property tax by organizing camp, Kurukshetra

शिविर लगाकर प्रॉपर्टी टैक्स की खामियां दूर कीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Removed the flaws of property tax by organizing camp, Kurukshetra
शिविर में प्रॉपर्टी टैक्स में त्रुटि को ठीक करवाते लोग। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नगर परिषद की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स की गलतियों को ठीक करवाने के लिए वार्ड वाईज शिविर लगाए जा रहे हैं। वार्ड नंबर 26, 27,28, 30 और एमसी दफ्तर में शुक्रवार को शिविर आयोजित किए गए, जिसमें कुल 297 फार्म प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 26 में 61, वार्ड 27 में 105, वार्ड 28 में 49, वार्ड 30 में 34 व एमसी दफ्तर में 48 लोगों ने फार्म दिए।
नगर परिषद के सचिव अजीत ने बताया कि इन शिविर में लोगों को काफी फायदा हो रहा है। अब 29 जनवरी को वार्ड नंबर 14, सेक्टर-7 स्थित कम्युनिटी सेंटर में प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित गलतियों को ठीक करवाने के लिए शिविर लगेगा जिसमें अनु रानी, कंचन रानी और निशिमा रानी की ड्यूटी, वार्ड नंबर 22 में स्थित नगली वाली कुटिया, जिसमें सुरेंद्र गौड़, सलिंद्र की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं वार्ड नंबर 25 में विकास नगर स्थित पिरथी सिंह के मकान के नजदीक नप की तरफ से कैंप लगाया जाएगा जिसमें शिव कुमार, राजेश कुमार व प्रवीन कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

वार्ड 29 में जोशियान मोहल्ला स्थित स्कूल नंबर-3 में कैंप लगेगा जिसमें अजय कुमार, सतपाल कुमार व नीलम सैनी की ड्यूटी रहेगी। वहीं वार्ड नंबर 31 में दर्रा खेड़ा स्थित धर्मशाला में आयोजित होने वाले कैंप में अक्षय कुमार, प्रवेश कुमार व संगीता रानी की ड्यूटी रहेगी। सचिव ने बताया कि 31 जनवरी सोमवार को सेक्टर-2 की मार्केट में दुकान नंबर 97 के सामने कैंप लगेगा जिसमें अक्षय कुमार, प्रवेश कुमार व सलिंद्र की ड्यूटी रहेगी। इसी तरह सेक्टर-3 में कम्युनिटी सेंटर में लगने वाले कैंप में शिव कुमार, राजेश कुमार व प्रवीण कुमार की ड्यूटी रहेगी। सेक्टर 13 के कैलाश नगर के कम्युनिटी सेंटर में कैंप लगेगा जिसमें सुरेंद्र गौड, कंचन रानी व अनू रानी की ड्यूटी व सेक्टर-4 व 8 के कम्युनिटी सेंटर में लगने वाले कैंप में सतपाल कुमार, नीलम सैनी, निशिमा सैनी की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed