फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   religen

महायज्ञ में रोजाना दस क्विंटल समिधा की दी जा रही आहूति

Sun, 07 Jul 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
religen
कुरुक्षेत्र। मां मोक्षदायिनी गंगाधाम ट्रस्ट ऋषिकेश, हरिद्वार के सांस्कृतिक संगठन सनातन मिशन द्वारा धर्मनगरी में आयोजित108 कुंडीय जनकल्याण शिवशक्ति महायज्ञ में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया।
विज्ञापन

इस अनुष्ठान में बतौर मुख्य यजमान के रूप में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. आरसी मिश्रा ने शिरकत की।उन्होंने यज्ञ की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ के बिना कोई भी व्यक्ति पूर्ण नहीं है। यज्ञ से ही व्यक्ति का संपूर्ण जीवन सुखमय व आनंदमय बनता है। यज्ञ से ही मनु, रघु, हरीशचंद्र, दशरथ और दुष्यंत आदि चक्रवर्ती राजाओं को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। उन्होंने लोगों से विशेष तौर पर आह्वान किया कि वे यज्ञ आदि अनुष्ठानों में तन-मन-धन से समर्पित हो, यही संतान परंपरा है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने हवन कुंड में आहुतियां डालकर विश्व शांति की प्रार्थना की। यज्ञ अनुष्ठान के आयोजक स्वामी हरिओम महाराज ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि यज्ञ से मनुष्य महान बनता है। यज्ञ से ही धन-धान्य की प्राप्ति होती है। भारत को विश्व गुरु बनाने हेतु इस यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। अत: सभी धर्म प्रेमियों को यज्ञ अनुष्ठान में अवश्य भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना दस क्विंटल समिधा का इस्तेमाल
थीम पार्क में चल रहे 84वें 108 कुंडीय महायज्ञ में हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन और धर्मनगरी के कर्मकांडी ब्राह्मण यजमानों से हवन अनुष्ठान करवा रहे है। इस महायज्ञ में प्रतिदिन 10 क्विंटल समिधा, एक क्विंटल हवन सामग्री, 10 कनस्तर शुद्ध घी, 25 किलो गेंदा फूल, 10 किलो गुलाब फूल और एक क्विंटल फल लग जाते है। सुबह हवन के पश्चात श्रीमदभागवत कथा में वृंदावन के कथावाचक आचार्य देवेंद्र दिवेद्वी भागवत प्रवचन करते है।

religen

religen- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed