फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Relief from torrential rain, then trouble due to waterlogging

झमाझम बारिश से राहत तो कहीं जलभराव से परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Relief from torrential rain, then trouble due to waterlogging
कई दिनों से सता रही भीषण गर्मी व उमस से आखिर शनिवार को राहत मिली। दोपहर में हुई झमाझम बारिश ने धरती के भीतर से सारी गर्मी को बाहर निकाल दिया, जिसके बाद चली ठंडी हवा ने भरपूर राहत पहुंचाई। बारिश के चलते हर बार की तरह फिर से शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति बनी।
विज्ञापन

पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र परिसर, श्रीकृष्ण संग्रहालय परिसर, पुराना बस अड्डा, सेक्टर-17, सेक्टर -13, अग्रसेन चौक के समीप व लाडवा रोड सहित कई इलाकों में डेढ़ घंटे की बारिश से पानी भर गया। हालांकि इस बार पानी पहले की तरह ज्यादा समय तक नहीं ठहरा। नगर परिषद की टीम ने बारिश में शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखी। जहां-जहां से जलभराव की सूचना मिली वहीं मौके पर पहुंचे समस्या का समाधान किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग अनुसार जिले में 11 जुलाई तक तेज हवाओं और गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है, जिसको देखते हुए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिससे नगर परिषद के अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिल्ला ने बताया कि बारिश में यदि आधी रात को भी कहीं जलभराव की समस्या आती है तो कर्मचारी उसी समय वहां पंप लगाकर पानी निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में आज बाबा माखन शाह लुबाना व बाबा लक्खी शाह बंजारा की जयंती पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों में बारिश ने विघ्न डाल दिया। जयंती में सीएम मनोहर लाल ने आना है तो बारिश में भी तैयारियां जारी रही।बारिश में भी सड़क पर पैचवर्क का कार्य चलता रहा। इस पैचवर्क के बारे में विपक्षी नेताओं ने गुणवत्ता को लेकर सवाल भी उठाए।

धान की रोपाई करके कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर भी रौनक आ गई है। रोपाई के बाद से किसानों को इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना थी, लेकिन लगातार लगातार बढ़ते जा रहे तापमान से उन्हें खेतों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने की चिंता सता रही थी, लेकिन शनिवार को हुई झमाझम बारिश से उन्हें राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed