{"_id":"6680a984933891afdc01e804","slug":"registration-process-completed-in-iti-document-verification-started-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-120202-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : आईटीआई में पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न, दस्तावेज सत्यापन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : आईटीआई में पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न, दस्तावेज सत्यापन शुरू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र। संवाद
कुरुक्षेत्र। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है, जिसके बाद दाखिला प्रकिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थियों में अब दाखिले के लिए हड़बड़ी मची हुई है। विद्यार्थियों को डर सताने लगा है कि उनका दाखिला पसंदीदा संस्थान में होगा या नहीं। क्योंकि कई ट्रेड में उपलब्ध सीटों से चार से पांच गुना ज्यादा आवेदन आए हैं। ऐसे में सभी का दाखिला हो पाना असंभव है।
जिले के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विभिन्न कोर्सों की 1412 सीटों पर 6050 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सबसे ज्यादा रुझान विद्यार्थियों का इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में देखने को मिला, जिसमें आईटीआई उमरी की 40 सीटों पर 1026 आवेदन और आईटीआई पिहोवा की 40 सीटों पर 437 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया चार चरणों में चलेगी। पहले चरण में मेरिट सूची 28 जून को जारी कर दी गई है, जिसके बाद फिजिकल दस्तावेज सत्यापन के लिए दो जुलाई तक संस्थान में पहुंचना होगा। तीन जुलाई तक फीस जमा करानी होगी, जिसके बाद चार जुलाई को रिक्त सीटों का ब्योरा दिया जाएगा और नौ जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। दूसरी सूची में नाम आए विद्यार्थियों को 12 जुलाई तक फिजिकल दस्तावेज सत्यापन करवाने होंगे, जिसके बाद 13 जुलाई को फीस जमा करानी होगी। उसके बाद रिक्त सीटों का ब्योरा 14 जुलाई को दिया जाएगा।
तीसरी मेरिट सूची 18 जुलाई को जारी की जाएगी, जिसमें 22 जुलाई तक फिजिकल दस्तावेज सत्यापन कराना होगा और 23 जुलाई तक फीस भरनी होगी, जिसके बाद 24 जुलाई को रिक्त सीटों का ब्योरा दिया जाएगा। चौथी मेरिट सूची 30 जुलाई को जारी की जाएगी, जिसमें पांच अगस्त तक फिजिकल दस्तावेज सत्यापन कराने के बाद छह अगस्त तक फीस जमा करानी होगी। फीस जमा न कराने पर दाखिला अस्वीकृत माना जाएगा।
विज्ञापन
किस आईटीआई में कितनी सीटों पर कितने आवेदन हुए प्राप्त
आईटीआई-- -- -- -- -- -- -सीटें-- -- -- -- -- -- -- प्राप्त हुए आवेदन
आईटीआई उमरी-- -- -- -- -616-- -- -- -- -- 3914
आईटीआई पिहोवा-- -- -- -- 408-- -- -- -- -- 1596
आईटीआई महिला उमरी-- -- - 180-- -- -- -- -- 315
आईटीआई शाहाबाद-- -- -- -- 40-- -- -- -- -- 25
आईटीआई महिला शाहाबाद-- -- -- -- 60-- -- -- -- -- 77
आईटीआई बहलोलपुर-- -- -- 108-- -- -- -- -- 123
- विद्यार्थियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
- सभी संस्थानों में सरकार द्वारा निर्धारित फीस एवं रियायती बस पास की सुविधा।
- एससी व बीसी वर्ग के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा।
- सेना में आईटीआई पास को अतिरिक्त अंक।
- दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के अंतर्गत औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आधुनिक मशीनों पर प्रशिक्षण सुविधा।
- आईटीआई पासआउट को हरियाणा बोर्ड से 10वीं, 12वीं की समकक्षता।
- संस्थानों में नियमित रोजगार मेलों का आयोजन।
- पासपोर्ट बनवाने के लिए 1500 रुपये की एकमुश्त राशि।
- छात्राओं के लिए अतिरिक्त सुविधाएं।
विज्ञापन
जिले के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विभिन्न कोर्सों की 1412 सीटों पर 6050 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सबसे ज्यादा रुझान विद्यार्थियों का इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में देखने को मिला, जिसमें आईटीआई उमरी की 40 सीटों पर 1026 आवेदन और आईटीआई पिहोवा की 40 सीटों पर 437 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया चार चरणों में चलेगी। पहले चरण में मेरिट सूची 28 जून को जारी कर दी गई है, जिसके बाद फिजिकल दस्तावेज सत्यापन के लिए दो जुलाई तक संस्थान में पहुंचना होगा। तीन जुलाई तक फीस जमा करानी होगी, जिसके बाद चार जुलाई को रिक्त सीटों का ब्योरा दिया जाएगा और नौ जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। दूसरी सूची में नाम आए विद्यार्थियों को 12 जुलाई तक फिजिकल दस्तावेज सत्यापन करवाने होंगे, जिसके बाद 13 जुलाई को फीस जमा करानी होगी। उसके बाद रिक्त सीटों का ब्योरा 14 जुलाई को दिया जाएगा।
विज्ञापन
तीसरी मेरिट सूची 18 जुलाई को जारी की जाएगी, जिसमें 22 जुलाई तक फिजिकल दस्तावेज सत्यापन कराना होगा और 23 जुलाई तक फीस भरनी होगी, जिसके बाद 24 जुलाई को रिक्त सीटों का ब्योरा दिया जाएगा। चौथी मेरिट सूची 30 जुलाई को जारी की जाएगी, जिसमें पांच अगस्त तक फिजिकल दस्तावेज सत्यापन कराने के बाद छह अगस्त तक फीस जमा करानी होगी। फीस जमा न कराने पर दाखिला अस्वीकृत माना जाएगा।
विज्ञापन
किस आईटीआई में कितनी सीटों पर कितने आवेदन हुए प्राप्त
आईटीआई
आईटीआई उमरी
आईटीआई पिहोवा
आईटीआई महिला उमरी
आईटीआई शाहाबाद
आईटीआई महिला शाहाबाद
आईटीआई बहलोलपुर