फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rath Yatra will be seen in the picture of the development and progression of Haryana, Kurukshetra

रथ यात्रा में नजर आएगी हरियाणा के विकास और प्रगति की तस्वीर

Mon, 07 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Mon, 07 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती विकास रथ यात्रा में हरियाणा के विकास और प्रगति की तस्वीर नजर आएगी। इस विकास यात्रा में राज्य सरकार के दो सालों की बड़ी परियोजनाओं और योजनाओं की झलक देखने को मिलेगी। इस विकास यात्रा का समापन कुरुक्षेत्र में 27 नवंबर को होगा। राज्य सरकार ने इस विकास यात्रा का शेडयूल जारी कर दिया है। रथ यात्रा के साथ-साथ सौ से ज्यादा लोक कलाकार हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत की छटा बिखेरते जाएंगे। स्वर्ण जयंती विकास यात्रा को लेकर विधायक सुभाष सुधा ने गांधी नगर में लोगों की समस्याएं सुनी। स्वर्ण जयंती विकास रथ यात्रा समारोहों के प्रति जन चेतना पैदा करने के लिए पहले दौर के रुप में 6 नवंबर से गुरुग्राम से शुरू कर दी गई है और इस विकास यात्रा का अंतिम पड़ाव पवित्र नगरी कुरुक्षेत्र में होगा। उन्होंने बताया कि यह विकास यात्रा 22 दिन 22 जिलों में पहुंचकर लोगों को राज्य सरकार की ओर से सबका साथ-सबका विकास, बढ़ता हरियाणा-बदलता हरियाणा, हरियाणा एक-हरियाणवी एक, सर्व हरियाणा-गर्व हरियाणा-पर्व हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के साथ-साथ सरकार की तमाम उपलब्धियों की जानकारी देने का काम किया जाएगा। विधायक ने कहा कि यह विकास रथ यात्रा एक कार्निवल के रुप में होगी, जिसमें चलती-फिरती झांकियां होंगी, इन झांकियों के माध्यम से स्वर्ण जयंती के विषय और कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। यह मार्ग में पड़ने वाले गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए रुकेगी।
विज्ञापन


विकास रथ यात्रा का शेडयूल
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि हरियाणा के 50 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से पहली बार विकास रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह रथ यात्रा 7 नवंबर को फरीदाबाद, 8 को पलवल, 9 को नूह, 10 को रेवाड़ी, 11 को नारनौल, 12 को झज्जर, 13 को रोहतक, 14 को चरखी दादरी, 15 को भिवानी, 16 को हिसार, 17 को सिरसा, 18 को फतेहाबाद, 19 को जींद, 20 को सोनीपत, 21 को पानीपत, 22 को करनाल, 23 को कैथल, 24 को अंबाला, 25 को पंचकूला, 26 को यमुनानगर से होते हुए 27 नवंबर को कुरुक्षेत्र में पहुंचकर सम्पन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed