फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rapidly increasing demand for platelets, blood centers of nearby districts also raised their hands

तेजी से बढ़ रही प्लेटलेट्स की डिमांड, आस पास जिलों के ब्लड सेंटरों ने भी हाथ किए खड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Rapidly increasing demand for platelets, blood centers of nearby districts also raised their hands
कुरुक्षेत्र। निजी अस्पताल में उपचाराधीन दंपति। नोट : सर यह फोटो फाइल नंबर 28 के साथ की है। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। बेकाबू हुए डेंगू के डंक का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में डेंगू पॉजिटिव नए मरीज का आंकड़ा ही नहीं बढ़ रहा, बल्कि आए दिन संदिग्ध डेंगू पॉजिटिव मरीजों की भी मौत होने लगी है। बुधवार को जिलेभर में सात नए डेंगू पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिले में अब डेंगू पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 130 तक पहुंच गया है। उधर, सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की भरमार है। अस्पतालों में उपचाराधीन डेंगू पॉजिटिव मरीजों की तेजी से प्लेटलेट्स घटने के कारण ब्लड सेंटरों में प्लेटलेट्स की तेजी से मांग बढ़ गई है, लेकिन संकट की ऐसी घड़ी में कुरुक्षेत्र ही नहीं आस पास जिलों के ब्लड सेंटर संचालकों ने हाथ खड़े गए दिए हैं।
विज्ञापन

कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला और पानीपत में प्लेटलेट्स उपलब्ध नहीं हो रही। कुरुक्षेत्र में रोजाना 25 से 30 मरीजों को प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ रही है। प्लेटलेट्स के लिए तीमारदार यमुनानगर, जगाधरी और रोहतक की ओर रुख करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किट हुई खत्म, अब तैयार नहीं हो रही प्लेटलेट्स: तेजबीर
पार्थ ब्लड सेंटर और कुरुक्षेत्र ब्लड सेंटर में कई दिन पहले किट खत्म हो गई है, जिसके बाद से दोनों ही सेंटरों में डेंगू पॉजिटिव मरीजों के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसबीपी) नहीं मिल रही। कुरुक्षेत्र ब्लड सेंटर के प्रबंधक तेजबीर ने बताया कि किट उपलब्ध न होने के कारण एसबीपी तैयार नहीं की जा रही। यहां 400 रुपये में सिर्फ आरडीपीसी और पीआरपी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पीआरपी में आठ हजार तक और आरडीपीसी में 2 से 6 हजार तक प्लेटलेट्स होती हैं, जबकि एसडीपी में प्लेटलेट्स की मात्रा 80 हजार तक होती है, लेकिन मजबूरी में आरडीपीसी और पीआरपी तैयार करने पड़ रहे हैं।
डेंगू की नहीं की पुष्टि, 21 वर्षीय युवक की प्लेटलेट्स पहुंची 18 हजार
एलएनजेपी अस्पताल के पुरुष वार्ड में उपचाराधीन 21 वर्षीय युवक को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की पुष्टि नहीं की है, लेकिन युवक की प्लेटलेट्स घट कर 18 हजार तक पहुंच गई है। बताया गया कि गांधी नगर वासी 21 वर्षीय शुभम को उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। जांच करने पर युवक की 18 हजार प्लेटलेट्स मिली। चिकित्सक ने युवक को प्लेटलेट्स लगाने की हिदायत दी हैं, लेकिन कुरुक्षेत्र में कहीं प्लेटलेट्स उपलब्ध नहीं हुई।
महिला वार्ड में दो बच्चों सहित छह और पुरुष वार्ड में आठ मरीज दाखिल
पटियाला बैंक कॉलोनी, चक्रवर्ती मोहल्ला और शास्त्री नगर सहित जिले भर से 14 मरीजों को डेंगू की पुष्टि होने पर जिला अस्पताल में बनाए गए डेंगू वार्ड में दाखिल किया गया है, लेकिन संदिग्ध मरीजों को अलग-अलग वार्ड में दाखिल किया गया है। डेंगू पीड़ित मरीजों में दो बच्चों सहित छह महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं। चिकित्सकों का कहना है कि डेंगू के डंक का प्रकोप कम नहीं हो रहा। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में संदिग्ध डेंगू के चलते अनगिनत मरीज पहुंच रहे हैं।
निजी अस्पताल में डेंगू से जंग लड़ रही थी महिला, नहीं मिली प्लेटलेट्स
करनाल के निजी अस्पताल में 55 वर्षीय महिला डेंगू से जंग लड़ रही थी, लेकिन लगातार घटती प्लेटलेट्स के कारण चिकित्सकों ने परिजनों को तुरंत ए पॉजिटिव प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने की बात कही। महिला की 30 हजार से कम प्लेटलेट्स रह गई थी। परिजन कुरुक्षेत्र निजी ब्लड सेंटर पहुंचे, यहां प्लेटलेट्स उपलब्ध न होने के कारण परिजनों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

सर्दी बढ़ने से डेंगू का प्रकोप कम होने की संभावना: डॉ. सुदेश
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुदेश कुमार सहोता ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ-साथ डेंगू का प्रकोप कम होने की संभावना है। जिले में अब तक 130 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग एक हजार से अधिक संदिग्ध मरीजों की जांच कर चुका है। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस्माईलाबाद में संदिग्ध डेंगू से हुई युवक की मौत पर उन्होंने बताया कि पीजीआई से डेथ समरी आई है, जिसमें फेफड़ों से जुड़ी बीमारी बताई गई है, हालांकि चिकित्सकों ने डेंगू से भी मौत होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed