फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ramgarh Road area, Thaska Meera Ji, Madado villages received development works worth Rs 33 lakh.

Kurukshetra News: रामगढ़ रोड क्षेत्र, ठसका मीरा जी, मडाडो गांवों को मिली 33 लाख के विकास कार्यों की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Ramgarh Road area, Thaska Meera Ji, Madado villages received development works worth Rs 33 lakh.
पिहोवा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा (डीडी) ने विभिन्न गांवों रामगढ़ रोड क्षेत्र, ठसका मीरा जी, मडाडो में करीब 33 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण कर लोगों को सौगात दी है।
विज्ञापन

रामगढ़ रोड पर जन स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत द्वारा लगभग 25 लाख रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। गांव ठसका मीरा जी में करीब 17 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन व गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। गांव मडाडॉ में पंचायत द्वारा लगभग 11 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्वागत द्वार का उद्घाटन किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य गांवों में भी पेयजल, सड़क मरम्मत और सामुदायिक भवनों से जुड़े कार्यों का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

गांवों में पहुंचने पर पंडित जय भगवान शर्मा ने कहा कि पिहोवा क्षेत्र को निरंतर विकास कार्यों के लिए ग्रांट मिल रही है, जिससे क्षेत्र तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाया जा रहा है और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यक्रमों में मुख्य रूप से भाजपा मंडल प्रधान सुखबीर इसाक,विनोद डोलिया,साधुराम सैनी जिला सचिव ,बलविंदर सरपंच इसाक,जेपी मेहला सरपंच प्रतिनिधि ,शुभम् महेला,बलवान महेला,सतीश सरपंच मडाडो,राजेश शर्मा मंडल प्रधान इस्माईलाबाद,बलदेव शर्मा जलभेड़ा,सोमनाथ सिह सरपंच प्रतिनिधि ठसका मीरा जी सहित कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed