फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ram devotees will now be able to accept Bhandara Prasad in Ayodhya for two months.

Kurukshetra News: अयोध्या में रामभक्त अब दो महीनों तक ग्रहण कर सकेंगे भंडारे का प्रसाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Ram devotees will now be able to accept Bhandara Prasad in Ayodhya for two months.
कुरुक्षेत्र। बजरंग दल के सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंट  भंडारे के आयोजक। संवाद
कुरुक्षेत्र। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर धर्मनगरी के रामभक्तों में काफी उत्साह बना हुआ है, जिसके चलते हर कोई राम मंदिर के दर्शन करने के लिए तैयार है। श्री राम जन्मभूमि भंडारा आयोजन समिति कैथल के नेतृत्व में आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से यात्रा अयोध्या के लिए निकाली गई, इस यात्रा में शामिल रामभक्त दो महीनों तक लोगों को भंडारे के माध्यम से अपनी सेवाएं देंगे। इस यात्रा के दौरान रामभक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

यात्रा में खाद्य सामग्री के 15 ट्रक, 20 के करीब अन्य वाहनों का काफिला निकला, जिसमें 100 से अधिक लोग शामिल रहे। शहर में कई जगहों पर इस भंडारा यात्रा का स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मोहन नगर चौक पर यात्रा का स्वागत किया। श्री राम जन्म भूमि भंडारा आयोजन समिति के प्रधान राम ने बताया कि अयोध्या में होने वाले श्री राम प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में आने वाले रामभक्तों के लिए भंडारे का आयोजन संस्था की ओर से किया जा रहा है। यह भंडारा दो महीने तक चलेगा। इसके अलावा रामभक्तों का सहयोग मिला तो इस भंडारे को 12 महीने के लिए भी चलाया जा सकेगा। इसके लिए अभी एक जत्था रवाना हुआ है, जल्द ही दूसरा जत्था भी रवाना होगा। इस मौके पर सुरेश जोशी, अजय गुप्ता, भारत बंसल, यशपाल वधवा, सतीश राणा, रोहताश सैनी, प्रवीण गुप्ता, राजेंद्र सैनी, शुभम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed