फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rakshabandhan today, crowd of customers in the markets, Kurukshetra

रक्षाबंधन आज, बाजारों में ग्राहकों की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan today, crowd of customers in the markets, Kurukshetra
रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस कर्मचारियो? - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बाजारों में रौनक देखने को मिली। शाम के समय थानेसर बाजार, मोहन नगर बाजार व पिपली बाजार में भाई के लिए रक्षा सूत्र खरीदने के लिए बहनें पहुंचीं। कोई पुलिसकर्मी के तैनात न होने से बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। दुकानदारों के अनुसार पिछले कई दिनों से कम ही लोग खरीदारी के लिए बाजार में आ रहे थे, लेकिन रक्षाबंधन से एक दिन पहले शाम को अच्छी खासी खरीदारी लोगों ने की है। इस बार बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां आई हुई हैं।
इस बार बाजार में नग वाली राखी की खूब डिमांड रही। इस राखी की कीमत 250 से लेकर 500 रुपये तक है। इसके अलावा बच्चों को गणेश जी, मोगली, स्पाइडरमैन, छोटा भीम, डोरेमोन व कार वाली राखियां खूब पसंद आई। दुकानदार विक्की ने बताया कि उनकी दुकान पर 10 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की राखि उपलब्ध है।
विज्ञापन

दो साल बाद कोरोना मुक्त रक्षाबंधन पड़ रहा है, बाजार पूरी तरह खुले हैं। राखी पर जीएसटी की मार साफ देखी जा रही है। राखी तो जीएसटी मुक्त है, लेकिन जिस मैटेरियल से राखी बनती है उस पर जीएसटी लगने से राखियों की कीमत में थोड़ा उछाल आ गया है। इसके बाद भी बहनों का अपने भाई के लिए प्यार कम होता नजर नहीं आ रहा है। इस बार महंगाई के बाद भी व्यापार पहले से ज्यादा अच्छा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
कॉस्मिक एस्ट्रो के डायरेक्टर डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन त्योहार के नाम से मनाया जाता है। भारतीय समयानुसार पूर्णिमा वीरवार कोसुबह 10 बजकर 40 मिनट से शुक्रवार 12 अगस्त सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक है। यह त्योहार भाई बहन के निश्छल प्रेम , सम्मान और कृतज्ञता को दर्शाता है। हिंदू परंपराओं के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह के साथ सामाजिक संबंध को मजबूत बनाता है। इस दिन भाई अपनी बहन के सभी दायित्वों को निभाने का वचन लेते हैं, तो बहन भी भगवान से अपने भाई की दीर्घायु की कामना करती हैं।

सभी बसें ऑन रूट : जीएम
रोडवेज जीएम अशोक मुंजाल ने कहा कि सभी 143 बसें ऑन रूट रहेंगी। नया बस अड्डा और पिहोवा बस अड्डा पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। बाकी बस अड्डों पर इंचार्ज नजर रखेंगे। जगह-जगह इंस्पेक्टर नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ-साथ वर्कशॉप में भी कर्मचारियों से कहा गया है कि यदि किसी भी बस में कोई खराबी आती है तो उसे तुरंत अच्छे से ठीक करके रूट पर भेजा जाए। बहनों का सफर अच्छा हो इसके सभी बंदोबस्त किए हुए हैं। बहनों के लिए बसों का सफर आज रात 12 बजे तक फ्री रहेगा।

 थानेसर बाजार में खरीदारी करने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद

थानेसर बाजार में खरीदारी करने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed