फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   rajkumar

विकास कार्यों की होगी जांच : सैनी

Wed, 20 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Wed, 20 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
rajkumar
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में इस वर्ष सांसद निधि
विज्ञापन
से विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये दिए गए हैं।

इस राशि में से तीन करोड़ रुपये के कार्य हो चुके हैं, जबकि दो करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं। जिले में चल रहे इन विकास कार्यों की जांच के लिए वे अधिकारियों की टीम के साथ फरवरी के पहले सप्ताह में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और लोगों से मिलेंगे।

इस दौरान उन्होेंने स्कूलों और आगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के बजट पर भी सवाल उठाए और उनकी जांच की बात कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूछा कि वे कैसे और कहां से टेंडरिंग कर रहे हैं। इसका रेट कहां से ले रहे हैं? इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को इमानदारी से कार्य करने और करवाने का पाठ भी पढ़ाया।


सांसद सैनी ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर एडीसी प्रभजोत सिंह ने समीक्षा बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर पिहोवा के विधायक जसविंद्र सिंह संधु, डीसी सीजी रजिनिकांतन, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, एसडीएम थानेसर सतबीर कुंडु, एसडीएम शाहाबाद हवा सिंह, एसडीएम पिहोवा डॉ. किरण सिंह, सुखबीर सैनी, मास्टर महेंद्र सिंह, डॉ.  शकुंतला शर्मा, डीडीपीओ कपिल शर्मा, डीआईपीआरओ सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

विधायक बोले, एक दिन पहले ही मिला एजेंडा
इस दौरान इनेलो के पिहोवा विधायक जसविंदर सिंह संधू ने मामला उठाया कि एजेंडा सोमवार को देर शाम मिला है। ऐसे में बैठक से पूर्व एजेंडा नहीं पढ़ा जा सकता। एजेंडा पहले ही भिजवाना चाहिए। इस पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों से सवाल किया। हालांकि, सांसद सैनी ने बीच बचाव कर लेट लतीफी के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया।
 
भाजपा के विधायक रहे नदारद
जिला सतर्कता एवं निगरानी कमेटी में कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक में सभी विधायकों का पहुंचना अनिवार्य होता है। मंगलवार को हुई बैठक में सांसद की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा के तीनों ही विधायक अनुपस्थित रहे।

इनमें लाडवा विधायक पवन सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा और तीसरे शाहाबाद के विधायक एवं राज्यमंत्री कृष्ण बेदी नहीं पहुंचे। पिहोवा में इनेलो पार्टी के विधायक जसविंदर सिंह संधू समय पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed