फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rajendra Juneja won by 190 votes, became the head of the Bar Association

190 वोट से जीते राजेंद्र जुनेजा, बने बार एसोसिएशन के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Rajendra Juneja won by 190 votes, became the head of the Bar Association
बार एसोसिएशन चुनाव में पहली बार राजेंद्र जुनेजा के सिर पर एसोसिएशन प्रधान का ताज सजा है। इस चुनाव में राजेंद्र जुनेजा ने 600 वोट हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गुरतेज सिंह सेखों को 410 वोट प्राप्त हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 190 वोटों से हराकर जीत हासिल की।जीत के बाद उनके समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। प्रधान पद के लिए कुल 1050 में 1024 मत डाले गए थे। इसमें एक वोट नोटा के पक्ष में पड़ी और 13 वोट रद्द हुई।
विज्ञापन

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र जुनेजा पैनल के ही अनिल मेहला ने 546 वोट हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंदी अशोक बारना को 446 वोट मिले। अनिल मेहला 100 वोटों से जीत कर उपाध्यक्ष चुने गए। इस पद के लिए डाले गए वोटों में 18 वोट नोटा के पक्ष में और 14 वोट रद्द हुई। इसी प्रकार महासचिव पद के लिए राजेंद्र जुनेजा पैनल के विक्रम शर्मा को 648 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी मुनीष शर्मा को 351 वोट मिले। इस प्रकार विक्रम शर्मा 297 वोटों के अंतर से जीतकर महासचिव चुने गए। महासचिव पद के लिए डाली गई वोटों में 11 वोट नोटा के पक्ष में और 14 वोट रद्द हुई।
विज्ञापन

सह सचिव पद के लिए विजयी उम्मीदवार गुरतेज सिंह सेखों ग्रुप के तनुज सैनी को 638 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रमेश नांदल को 338 वोट मिले। इस प्रकार वे 300 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। सहसचिव पद के लिए हुई मतदान में 29 वोट नोटा और तीन वोट रद्द हुई। कैशियर के लिए राजेंद्र जुनेजा ग्रुप के ही साहिल मंगला 510 वोट लेकर विजय हुए और उनके प्रतिद्वंदी सचिन बंसल को 300 वोट मिले जबकि बजरंग शर्मा को 187 वोट मिले नोटा के पक्ष में 15 वोट पड़े और 12 वोट रदद हुई। साहिल मंगला 210 वोटों के अंतर से जीतकर बार एसोसिएशन कुरुक्षेत्र के कैशियर चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के समय गुरतेज सिंह सेखों ग्रुप ने किया मतदान
चुनाव में गुरतेज सिंह सेखों ग्रुप ने सुबह के समय मतदान किया। गुरतेज सिंह सेखों ने सुबह साढ़े 8 बजे के अपना वोट डाला। वहीं राजेंद्र जुनेजा ग्रुप ने दोपहर तक भी मतदान नहीं किया। यह ग्रुप ने दोपहर के बाद एक साथ मतदान करने पहुंचा। वहीं हरियाणा के पूर्व वित्त एवं सिंचाई मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा ने अपने पुत्र मनदीप चट्ठा के साथ मतदान किया।
चुनाव के लिए बनाए दो बूथ
चुनाव अधिकारी राजन चावला, सहायक चुनाव अधिकारी धर्म सिंह पांचाल व सुमेर सिंह कैरों ने बताया चुनाव के लिए दो बूथ स्थापित किए गए थे। बूथ-1 पर एक से 525 तक तथा बूथ-2 पर 526 से 1050 तक मतदान किए गए। दोपहर 12 बजे तक बूथ-1 पर 500 वोट पोल हो चुकी। शाम सात चुनाव अधिकारियों ने परिणाम घोषित कर राजेंद्र जुनेजा को प्रधान नियुक्त किया।
बाक्स
सभी मतदाताओं का जताया आभार
--------------------------------------------------------------------
नवनिर्वाचित प्रधान राजेंद्र जुनेजा ने सभी उम्मीदवारों का जीत पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस जीत का श्रेय पूरे बार एसोसिएशन को दिया। उन्होंने कहा कि बार सदस्यों ने उनके पैनल में अपना विश्वास किया है। वह सभी सदस्यों की उम्मीदों और विश्वास पर खरा उतरेंगे। बार और वकीलों की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
जूनियर अधिवक्ताओं के लिए करेंगे काम
------------------------------------------------------------------------
सेखों ग्रुप से जीत दर्ज करने वाले इकलौते उम्मीदवार सहसचिव तनुज सैनी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता जूनियर वकीलों को आगे बढ़ाने की रहेगी। जूनियर वकीलों को वकालत के गुर सिखाने के साथ उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
सरकार से बजट की करेंगे मांग
कैशियर साहिल मंगला ने कहा कि बार के सभी सदस्य उनका परिवार है। उन्हें सभी सदस्यों की सेवा करने का मौका मिला है। उनकी प्राथमिकता बार संबंधी समस्याओं को दूर करने की रहेगी। सरकार से वकीलों से बजट की मांग करेंगे।
सकारात्मक सोच के साथ करेंगे काम
महासचिव विक्रम शर्मा ने बताया कि सकारात्मक सोच के साथ काम करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। बार की सभी समस्याओं के निपटान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। वकीलों के बीच तालमेल बनाकर रखने का प्रयास किया जाएगा।

तालमेल बनाए रखना जरूरी
उपाध्यक्ष अनिल मेहला ने बताया कि बार और बेंच के बीच तालमेल बनाकर रखने का प्रयास रहेगा। सभी वकीलों में आपसी सद्भाव बनाना और उनको आ रही समस्याओं का निपटारा करना ही पहला कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed