फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rajat was killed in a minor altercation, Kurukshetra

मामूली कहासुनी में की गई रजत की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rajat was killed in a minor altercation, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव बाहरी से लापता हुए नाबालिग रजत के शव का पुलिस ने कैथल में पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया गया। जैसे ही गांव में शव पहुंचा तो हर किसी की आंखें नम हो गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने उसकी मामूली कहासुनी के चलते उसी के दोस्तों पर मारपीट कर बेहोशी में नहर में फेंक देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस आज इस मामले का खुलासा कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि 26 अक्तूबर को रजत गांव बाहरी के ही एक युवक की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी में कई अन्य युवक भी शामिल हुए थे। जब देर रात तक रजत घर नहीं लौटा तो उसके पिता विनोद ने कृष्णा गेट थाना पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद अगले दिन इस मामले पर कार्रवाई न होने के रोष स्वरूप स्वजनों ने सिविल अस्पताल के सामने जाम लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच पुलिस की अपराध शाखा दो सौंपी थी। अपराध शाखा दो के प्रभारी प्रतीक कुमार के नेतृत्व में टीम में उसी दिन रजत की तलाश में जुटी थी। इसके लिए नरवाना ब्रांच नहर पर कई किलोमीटर तक सर्च अभियान भी चलाया गया। इस दौरान शुक्रवार दोपहर तीन बजे टीम को कैथल जिला में काकौत हेड सिरसा ब्रांच से एक नाबालिग का शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त रजत के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed