{"_id":"616c8f860d3a6e7da71237ca","slug":"rain-started-winter-mercury-dropped-from-34-to-26-kurukshetra-news-knl868147188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने किया सर्दी का शुभारंभ, पारा लुढ़कर आया 34 से आया 26 पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने किया सर्दी का शुभारंभ, पारा लुढ़कर आया 34 से आया 26 पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के बदले मिजाज के बाद रविवार को जहां किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं, वहीं ठंड ने भी दस्तक दे दी है। सुबह से छाए बादल और बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री नीचे आया है।
एक दिन पहले शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया था, जो रविवार को बारिश के बाद लुढ़ककर 26 तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 21 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बादलों की आंख मिचौली और बूंदाबांदी के बीच तेज हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास कराया। ऐसे में शाम के समय कई लोग गर्म कपड़ों में घरों से बाहर घूमते नजर आए। मौसम का आनंद लेने के लिए दिनभर ब्रह्मसरोवर पर लोग टहलते नजर आए।
आज भी बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान आएगा 22 पर
मौसम विभाग की ओर से सोमवार को फिर से बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22/19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। आगामी दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा।
विज्ञापन
बदलते मौसम में बरतें अधिक सावधानी : डॉ. अनेजा
फिजिशियन डॉ. आशीष अनेजा ने कहा कि मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव हो रहा है। ठंड बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है और आप बीमारी की जद में आ सकते हैं। इन दिनों ठंडे पानी व आइसक्रीम आदि से परहेज करें। ठंड महसूस होने पर गर्म कपड़े पहनें।