फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Railways: The path to Mata Vaishno Devi will be easy, special train will operate from today

Railways: माता वैष्णो देवी की राह होगी आसान, आज से विशेष ट्रेन होगी संचालित

Wed, 03 Jul 2024 06:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Jul 2024 06:01 AM IST
सार

अप और डाउन के रेलयात्रियों को सप्ताह में दो दिन सुविधा मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सेवा शुरू की है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी ट्रेन का ठहराव होगा। पानीपत और करनाल के यात्रियों को भी विशेष लाभ होगा। 

विज्ञापन
Railways: The path to Mata Vaishno Devi will be easy, special train will operate from today
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की राह अब आसान होगी। गर्मियों के सीजन में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे विभाग की ओर से तीन जुलाई से एक अगस्त तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली से कटरा और कटरा से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली इस ट्रेन का धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी ठहराव होगा। इसके लिए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर तैयारी की गई है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली से कटरा के बीच संचालित होने वाली विशेष ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंडारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और ऊधमपुर के लिए अप और डाउन दोनों दिशाओं में रुककर बेहतर सेवा प्रदान करेंगी। इसमें यात्रियों के लिए स्पेशल वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक गोपाल शर्मा का कहना है कि यात्रियों की मांग और गर्मियों में भीड़ ज्यादा होने के चलते समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। इससे माता वैष्णो देवी सहित अन्य शहरों में जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 04075 का संचालन तीन से 31 जुलाई तक हर बुधवार व रविवार को होगा, जबकि कटरा-दिल्ली रूट पर 04076 का संचालन चार जुलाई से एक अगस्त तक होगा, जो कि सोमवार और गुरुवार को चलेगी।

कुरुक्षेत्र में ट्रेन का ठहराव
ट्रेन नंबर                         आगमन            प्रस्थान

ट्रेन नंबर 04075            रात 01:50            01:52 (दिल्ली-कटरा)
ट्रेन नंबर 04076            सुबह 06:10          06:12(कटरा-दिल्ली)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed