फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Raids in hostels, four guest Cancel

हॉस्टल में छापामारी, चार कमरे रद्द

Sun, 18 May 2014 12:15 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 18 May 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू छात्रावासों में आउट साइडर मिलने और शराब पीकर हुड़दंगबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। एक नया मामला शनिवार को स्वामी विवेकानंद और हर्ष हॉस्टल में देखने को मिला।
विज्ञापन


छापामारी के बाद इन छात्रावासों के चार कमरे रद्द कर दिए , जबकि कुछ छात्रों पर जुर्माना भी लगाया। चीफ वार्डन डॉ. सतदेव ने बताया कि शनिवार सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर छापामारी की।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान विवेकानंद छात्रावास के कमरा नंबर-53 में शराब के खाली गिलास, एक खाली और एक भरी शराब की बोतल बरामद हुई। यह कमरा बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र कालेरमन के नाम है, जोकि छापामारी के दौरान वहां नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कमरे में हर्ष हॉस्टल के लड़कों ने पार्टी मनाई और जमकर हुड़दंगबाजी की। उन्होंने बताया कि फिलहाल कमरा रद्द कर दिया गया। इसके बाद हर्ष हॉस्टल में दबिश दी गई, जिस दौरान एफ ब्लॉक की डोरमेटरी के कमरे को रद्द कर दिया, जोकि विवेकानंद हॉस्टल में हुडदंगबाजी करने वाले विद्यार्थियों के नाम था।

इन विद्यार्थियों में  2500 रुपये जुर्माना भी लगाया है, जबकि इस कमरे में एक आउट साइडर भी मिला। उन्होंने बताया कि यह कमरा बीटेक द्वितीय वर्ष के अमित के नाम है और पहले इसका म्यूजिक सिस्टम भी इंपाउंड किया था।

चीफ वार्डन ने बताया कि हर्ष हॉस्टल के सी ब्लॉक के कमरा नंबर दो पर भी एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यह लड़का भी विवेकानंद हॉस्टल की पार्टी में शामिल था। वहीं इसी हॉस्टल के डी ब्लॉक के कमरा नंबर 26 में आउंटसाइडर होने के कारण रद्द कर दिया गया, जोकि बीटेक तृतीय वर्ष के अमित कुंडू के नाम था।


बी ब्लॉक का कमरा नंबर 20 में तीन आउटसाइडर मिले। इस वजह से इसे भी रद्द कर दिया, यह कमरा बीटेक चतुर्थ वर्ष के निखिल और मोहित के नाम था। इसके बाद बी ब्लॉक के कमरा नंबर-22 में छापेमारी के दौरान एक आउट साइडर मिला।

इस कारण इस कमरे पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यह कमरा बीटेक तृतीय वर्ष के मोहित गुप्ता के नाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed