{"_id":"623b84b29e210d0ecd242eab","slug":"purse-ring-mobile-snatched-from-complainant-case-registered-kurukshetra-kurukshetra-news-knl102689613","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतकर्ता से पर्स, अंगूठ, मोबाइल छीना, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतकर्ता से पर्स, अंगूठ, मोबाइल छीना, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। शिकायत की जांच में शामिल होने जा रहे व्यक्ति से बाइक सवार दो नकाबपोश हथियार के बल पर पर्स, मोबाइल, अंगूठी व कागजात छीनकर फरार हो गए। आरोपियों ने शिकायतकर्ता पर अपनी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी शिकायत में एनके शर्मा वासी दर्रा खेड़ा थानेसर ने कहा कि उसने 17 जून 2021 को नगर परिषद के तत्कालीन ईओ व एक र्क्लक के खिलाफ रिश्वत लेने व दुर्व्यवहार के खिलाफ सीएम विंडो में एक शिकायत दी थी। शिकायत की जांच जीएम रोडवेज कुरुक्षेत्र कर रहे हैं। वह आठ फरवरी को सुबह करीब सवा 11 बजे मामले की जांच में शामिल होने के लिए गाड़ी से जीएम कार्यालय जा रहा था। केडीबी रोड पर बाइक सवार दो लोग उसके पास आकर रुके और उससे अनाज मंडी जाने का रास्ता पूछने लगे।
चालक ने हेलमेट और पीछे बैठे व्यक्ति ने कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ था। उसने अनाज मंडी जाने का रास्ता बता दिया। तभी उन्होंने उसके शरीर पर हथियार लगा दिए और अपनी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। शिकायत वापस न लेने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसका मोबाइल, सोने की अंगूठी, पर्स व जरूरी कागजात की फाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ दिन पहले भी शिकायत कवापस लेने के लिए के लिए धमकी भरी कॉल आई थी। सुभाष मंडी चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को ई-मेल से एनके शर्मा की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छीनाझपटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।