फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pulse Polio campaign falls short of target; anti-polio drops administered to 96,169 people over three days.

Kurukshetra News: पल्स पोलियो अभियान में लक्ष्य रहा अधूरा, तीन दिन में 96,169 को पिलाई पोलियो रोधी दवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Pulse Polio campaign falls short of target; anti-polio drops administered to 96,169 people over three days.
कुरुक्षेत्र। जिले में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान मंगलवार को संपन्न हो गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर पहुंचकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई। हालांकि अभियान में विभाग 96,619 बच्चों का निर्धारित लक्ष्य पूरी तरह हासिल नहीं कर सका। तीन दिनों में कुल 96,169 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई, जो लक्ष्य से 450 कम है।
विज्ञापन


तीसरे और अंतिम दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में घर-घर जाकर 13,928 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई। इससे पहले पहले दिन बूथों पर 62,281 बच्चों को तथा दूसरे दिन घर-घर अभियान के दौरान 19,960 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सर्वे कर ऐसे बच्चों तक पहुंचने का प्रयास किया, जो पहले दिन बूथों पर नहीं पहुंच सके थे। आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई।
विज्ञापन


हम लक्ष्य के करीब, जो छूटे उनका रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा : नोडल अधिकारी
जिला पोलियो अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. शैलजा ने बताया कि विभाग का लक्ष्य 96,619 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाना था। अभियान के दौरान 96,169 बच्चों तक पहुंचा गया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जो बच्चे किसी कारणवश छूट गए हैं, उनका भी रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। उनका कहना है कि हमारी टीमें पूरा दिन भीषण गर्मी में धरातल पर काम कर रही थी। हालांकि जो बच्चे छूटे हैं वो प्रवासी बच्चे हैं जो या तो यहां से कहीं और चले गए, या उनकी टीम को मौके पर नहीं मिले लेकिन टीम 99.5 प्रतिशत बच्चों तक पहुंच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed