{"_id":"680fd7dad8078c41400e1d16","slug":"procurement-agencies-bought-5-lakh-40-thousand-939-mt-wheat-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-134925-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खरीद एजेंसियों ने खरीदा पांच लाख 40 हजार 939 एमटी गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खरीद एजेंसियों ने खरीदा पांच लाख 40 हजार 939 एमटी गेहूं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में विभिन्न खरीद केंद्रों और मंडियों में विभिन्न एजेंसियों की ओर से पांच लाख 40 हजार 939 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। इन खरीद केंद्रों से 74 प्रतिशत उठान कार्य पूरा किया गया है जबकि 26 फीसदी अभी भी खुले आसमान के नीचे उठान की बाट जोह रहा है।
खाद्य आपूर्ति एजेंसी द्वारा तीन लाख 15 हजार 928 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। इसके अलावा हैफेड ने एक लाख 96 हजार 836 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर कारपोरेशन द्वारा आठ हजार 881 एमटी, प्राइवेट एजेंसियों द्वारा 19294 एमटी गेहूं खरीदा है। खाद्य आपूर्ति द्वारा 69 प्रतिशत, हैफेड द्वारा 81 प्रतिशत, हरियाणा वेयर कारपोरेशन द्वारा 96 प्रतिशत और निजी एजेंसियों द्वारा 89 प्रतिशत लिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया है।
जिले में अब तक पांच लाख 40 हजार 939 एमटी गेहूं खरीदा है, इसमें से 15 हजार 448 एमटी एफसीआई को डिलीवर किया गया है, चार लाख एक हजार 792 एमटी गेहूं की लिफ्टिंग की गई है। अभी भी मंडियों में एक लाख 39 हजार 147 एमटी गेहूं रखा हुआ है। वहीं जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं उठान कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।