फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Priest masquerading as policeman, rings cheated from villager, Kurukshetra

पुलिसकर्मी बताकर पुरोहित, ग्रामीण से ठगी अंगूठियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:01 AM IST
विज्ञापन
Priest masquerading as policeman, rings cheated from villager, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। शहर में एक गिरोह खुद को पुलिसकर्मी बताकर तो कभी लोगों को अपनी बातों में फंसाकर ठगी कर रहा है। यह गिरोह पहले भी एक दुकानदार सहित दो लोगों को अपना शिकार बना चुका है। अब इस गिरोह के सदस्य सरस्वती तीर्थ पुरोहित और एक ग्रामीण के साथ धोखाधड़ी करके उनकी सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
थाना शहर पिहोवा को दी शिकायत में गोविंद लाल वासी पुराना बाजार वार्ड नंबर आठ ने कहा कि उसकी सरस्वती तीर्थ पर दुकान है। वह पुरोहित का काम भी करता है। वह सरस्वती मंदिर के पास खड़ा था। इसी दौरान उसे एक व्यक्ति ने पीछे से आवाज दी और उसके पास आकर कहा कि उनकी सोने की अंगूठी गिर गई है। उसे शक है कि आपने जो सोने अंगूठी पहनी हुई है वे उसकी है। एक बार उस अंगूठी को उतार उसे दिखा दें।
विज्ञापन

विश्वास करके उसने अपनी अंगूठी उसे दे दी, जिस पर उसने कहा कि पास में ही उसकी गाड़ी खड़ी है, जिसमें उसके परिजन बैठे है। यह अंगूठी उनको दिखाकर वापस आता हूं। इस बहाने से वह अंगूठी लेकर चला गया, मगर काफी देर के बाद वह वापस नहीं लौटा। उन्होंने आसपास उसकी तलाश भी की, मगर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। उसकी अंगूठी करीब चार ग्राम की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले थाना शहर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में रामकुमार वासी गांव धनीरामपुरा ने कहा कि वह सामान लेने के लिए स्कूटी पर पिहोवा आया था। सामान लेकर वह वापस गांव जा रहा था। अंबाला रोड पर ड्रेन के पास बुलेट पर सवार दो युवक उसके पास आए और उसे भी इशारा करके रोक लिया। उन्होंने बताया कि पीछे पुलिस नाका लगा हुआ था, जहां उसे रोकने के लिए पुलिस ने इशारा किया था, मगर वह नहीं रुका।

किसी के शादी के गहने चोरी हो गए हैं, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने नाका लगाया हुआ है। उन्हें शक है उसने जो अंगूठी पहन रखी है वो चोरी की है। वह उस अंगूठी की जांच करना चाहते हैं। उन्होंने उससे उसकी अंगूठी ले ली और उसे उनके पीछे पुलिस नाके पर आने के लिए कहा था। उसके बाद अंगूठी लेकर दोनों युवक अचानक कहीं गायब हो गए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed