{"_id":"61a3ebb7afdb2b5f653dba85","slug":"poster-spoil-appearance-of-geeta-gate-kurukshetra-news-knl910925103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनदेखी: गोंद से चिपके पोस्टरों ने बिगाड़ी गीता द्वार की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनदेखी: गोंद से चिपके पोस्टरों ने बिगाड़ी गीता द्वार की सूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर प्रशासन की ओर से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने को लेकर किए जा रहे दावे कागजों तक सिमट कर रह गए हैं। शहर के प्रवेश पर बना पिपली स्थित गीता द्वार की दीवारों पर बेतरतीबी से पोस्टर चस्पाए गए हैं। इन पोस्टर को चस्पाने के लिए लगाई गई गोंद लगाई गई है। इससे द्वार की दीवारें भी काफी गंदी हो गई हैं। गीता द्वार की ऐसी हालत के पीछे राजनीतिक पार्टियां व निजी कंपनियां के साथ प्रशासन भी बराबर का जिम्मेदार है। नप द्वारा आज तक इस प्रकार पोस्टर व होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जिस कारण पोस्टर लगाने वालों के हौसले बुलंद हैं।
नप जब कभी शहर या गीता द्वार की दीवारों से इन पोस्टरों या होर्डिंग को उतारती हैं उसके अगले दिन ही फिर से यहां पोस्टरों की भरमार नजर आती है। इस समय भी पिपली स्थित गीता द्वार पर 300 से 400 पोस्टर द्वार की सूरत बिगाड़ रहे हैं। ऐसा नहीं कि प्रशासन को इस बारे कोई खबर नहीं है। अधिकारियों का भी इस द्वार से कई बार आना जाना होता है, लेकिन इस द्वार की सूरत सुधारने पर कोई ध्यान नहीं देता।
बॉक्स
द्वार के नीचे कूड़े में आग लगाने से काले हुए पत्थर
द्वार के नीचे ये कूड़ा गिराया जाता और रात को उसे आग के हवाले कर दिया जाता है। कूड़े की आग से उठने वाले धुएं के कारण द्वार की दीवार के पत्थर काले हो चुके हैं। हैरत की बात है कि द्वार के नीचे कूड़ा डालने और इसमें आग लगाने का सिलसिला काफी समय से चल रहा है, लेकिन नगर परिषद व केडीबी के अधिकारियों ने आज तक इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन
बॉक्स
उतरवाए जाएंगे पोस्टर: बलबीर
-----------------------------------
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिला ने बताया कि अवैध तरीके से लगे पोस्टर व होर्डिंग उतारने के लिए टीमें लगातार काम करती हैं। गीता द्वार पर लगे पोस्टरों को भी उतरवाया जाएगा।