{"_id":"665e6309b47dab0bb100e417","slug":"portal-could-not-open-to-apply-for-admission-in-colleges-hope-today-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-119025-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कॉलेजों में दाखिलों के लिए आवेदन करने के लिए नहीं खुल पाया पोर्टल, आज उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कॉलेजों में दाखिलों के लिए आवेदन करने के लिए नहीं खुल पाया पोर्टल, आज उम्मीद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डॉ. दीपक राय।
कुरुक्षेत्र। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया तीन जून से शुरु करने के लिए पत्र जारी किया गया था, जिसको लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला लेकिन पहले दिन दाखिला में आवेदन करने के लिए पोर्टल नहीं खुल पाया। विद्यार्थी पूरे दिन पोर्टल खुलने का इंतजार करते रहे तो वहीं कॉलेजों में पहुंचकर जानकारी भी लेते रहे। पोर्टल न खुलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। कॉलेजों में लगाए गए, हेल्प डेस्क पर प्रत्येक कॉलेज में 15 से 20 विद्यार्थी दाखिला में आवेदन करने के लिए जानकारी लेने पहुंचे। जहां पर उन्हें अगले दिन आने के लिए बोला गया।
नोडल अधिकारियों का कहना है कि कई बार कई कॉलेजों का पूरा डाटा अपलोड नहीं हो पाता है, जिस कारण पोर्टल खुलने में देरी हो जाती है लेकिन जल्द ही निदेशालय की ओर से आवेदन के लिए लिंक जेनरेट कर दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थी आसानी से खुद भी लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कॉलेजों में विद्यार्थियों की सहायता के लिए आवेदन करने के लिए सुविधा की गई है। वहीं विद्यार्थियों का कहना है कि वह इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि कब दाखिले के लिए मनपसंद कॉलेज व विषय में आवेदन करेंगे। लेकिन उन्हें आस है कि जल्द ही उनका सपना पूरा होगा।
दयानंद महिला महाविद्यालय में यूजी की 850 सीटों पर दाखिले होंगे, जिसमें इच्छुक विद्यार्थी 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य डाॅ. उपासना आहूजा ने बताया कि महाविद्यालय में बीए जरनल में 250, बीए वोकेशनल में 60, बीएससी नॉन मेडिकल में 80, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 60, बीटीएम में 40, बीकाॅम जनरल में 80, बीकाॅम सेल्फ फाइनेंस में 80, बीकाॅम वोकेशनल में 80, बीसीए में 60 और बीबीए में 60 सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थी 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
फोटो 29
दाखिला नोडल अधिकारी डाॅ. उर्मिला पंघाल ने बताया कि बीए में दाखिले की इच्छुक छात्राओं को पंजीकरण के समय कम से कम पांच कंबीनेशन अवश्य भरने चाहिए ताकि उनका दाखिला सुनिश्चित हो सके। किसी भी प्रकार की असुविधा या पंजीकरण में गलती की संभावना से बचने के लिए छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा प्रदान की जा रही है।
फोटो 15
विशेषज्ञ के मुताबिक जानिए मेडिकल विषय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का भविष्य
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि 12वीं कक्षा मेडिकल विषय में करने के बाद विद्यार्थी नीट की परीक्षा पास कर चिकित्सा की पढ़ाई कर सकते हैं नर्सिंग और पैरामेडिकल के कोर्स भी कर सकते हैं। जो विद्यार्थी बीएससी लाइफ साइंसेस में करना चाहते हैं वह ध्यानपूर्वक अपने इच्छा व भविष्य को देखते हुए विषयों का चयन करें ताकि पीजी अपने इच्छुक विषय में कर सकें। क्योंकि ज्यादातर विद्यार्थी पीजी उस विषय में ही कर सकता है जो विषय उसने यूजी में मेजर विषय के तौर पर पढ़ा होगा। पीजी में विद्यार्थी के पास बहुत विकल्प खुल जाते हैं, वह अपने इच्छा के मुताबिक विषय का चयन कर सकता है। इसमें विद्यार्थी एमएससी इन जूलॉजी, फोरेंसिक साइंस, बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, होम साइंस, पर्यावरण साइंस सहित अन्य विषयों में अपने रुझान के मुताबिक पीजी में शिक्षा ले सकता है। इसके बाद विद्यार्थी शिक्षक, रिसर्चर, वैज्ञानिक, कोचिंग संस्थान सहित विषय विशेषज्ञ के तौर पर अपनी सेवाएं दे सकता है। पीजी करने के बाद विद्यार्थियों के पास पीएचडी करने का भी विकल्प है।