फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   politics, relegion, congress

दीपेंद्र के सफल राज्यसभा सफर के लिये हुड्डा दंपती ने किया धर्मक्षेत्र में रुद्राभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
politics, relegion, congress
श्री जयराम विद्यापीठ में जल अभिषेक करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा साथ में उनकी धर् - फोटो : Kurukshetra
दीपेंद्र हुड्डा के सफल राज्यसभा सफर के लिये हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी धर्मपत्नी आशा हुड्डा ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के श्रीजयराम आश्रम में रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने दुर्लभ स्फटिक शिवलिंग की आरती भी की।
विज्ञापन

हुड्डा दंपती वीरवार को ब्रह्मसरोवर तट पर स्थित श्रीजयराम आश्रम में वीरवार को पहुंचे। जहां उत्तराखंड संस्कृत यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति और श्रीजयराम संस्थाओं के संचालक ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी महाराज ने स्वागत किया। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनकी धर्मपत्नी ने ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी महाराज से आशीर्वाद लिया और श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना की। इस मौके पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, लाडवा के विधायक मेवा सिंह, हुड्डा सरकार में ओ एस डी रहे एम एस चोपड़ा तथा जयराम शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष व सेवानिवृत्त आयुक्त टीके शर्मा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव पवन गर्ग, प्रवेश राणा, मेहर सिंह, ईश्वर नंबरदार, पार्षद सतीश गर्ग, राजेश सिंगला, एसएन गुप्ता, यशपाल राणा, रोहित कौशिक, राजेश शास्त्री, राजेंद्र वर्मा इत्यादि सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन

बाक्स
सरकार ही नहीं,जनता को भी निभानी होगी जिम्मेदारी: हुड्डा
कोरोना वायरस के लिए सभी को जागरूक एवं सतर्क रहने की जरूरत बारे हुड्डा ने कहा कि यह केवल सरकार की जिम्मेवारी नहीं है, बल्कि आम लोगों को सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए। सभी को डाक्टरों द्वारा सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संबंध में बताई गई हिदायतों की पालना करनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए धार्मिक स्थानों एवं मंदिरों को सावधानी के बंद किये जाने को उचित बताया। हुड्डा ने कहाकि इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए केवल सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए बल्कि हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेवारी को समझना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
धर्मनगरी की टूटी सड़कों पर हुड्डा ने घेरा सरकार को
पूर्व मुख्यमंत्री ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की टूटी हालत में सड़कों के बारे में कहा कि कुरुक्षेत्र की सड़कों की हालत दुरुस्त करना सरकार की जिम्मेदारी है। यहां देश दुनिया से लोग तीर्थाटन करने पहुंचते हैं। एक साल से ज्यादा समय से कुरुक्षेत्र का मुख्यमार्ग बदहाल है,मगर सरकार और उसके प्रतिनिधियों की भूमिका गौण है।
बाक्स
हुड्डा बोले मेरे कार्यकाल में कुरुक्षेत्र में प्रमुख मंदिर स्थापित हुए
विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुताबिक जहां कांग्रेस की सरकार में उनके कार्यकाल के दौरान विश्वविख्यात मंदिरों में शामिल तिरुपति बालाजी मंदिर, अक्षरधाम और इस्कॉन मंदिर जैसे मंदिरों को जगह अलाट कर यह देवस्थान स्थापित कराने के साथ कुरुक्षेत्र को विश्वमानचित्र पर लाने के प्रयास किये गये थे,वहीं वर्तमान सरकार सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट से काम चला रही है।
बाक्स
ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी नहीं मनाएंगे जन्मदिन
देश के विभिन्न राज्यों में धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवाएं दे रही श्रीजयराम संस्था के संचालक ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी महाराज इस साल 29 मार्च को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। इसकी पुष्टि उन्होंने कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर तट पर स्थित श्रीजयराम आश्रम में दी।

कोरोना के खिलाफ सामूहिक जंग: ब्रह्मचारी
ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी महाराज ने श्रीजयराम संस्था द्वारा चलाए जा रहे संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करें और खुद भी सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि देश के सभी नागरिकों को इस वायरस के खिलाफ सामूहिक जंग लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था इस मुहिम में जो भी सहयोग होगा,वह राष्ट्रहित में आगे रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed