फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Politics heated up over support of Ramgarhiya community, Gurughar locked

Kurukshetra News: रामगढ़िया समाज के समर्थन पर गर्मायी राजनीति, जड़ा गुरुघर पर ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Politics heated up over support of Ramgarhiya community, Gurughar locked

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव को लेकर अब जोड़तोड़ भी शुरू हो गई है। इसी बीच रामगढि़या समाज के समर्थन को लेकर भी राजनीति गर्मा गई है। गत दिनों एक प्रत्याशी की ओर से समर्थन का दावा करने के बाद शनिवार को समाज के बड़ी संख्या में लोग गुरुघर पर पर एकत्रित हुए। जहां गुरुघर पर ताला लगा मिला, जिसे देख वे हैरान रह गए। समाज के लोगों के एकत्रित होने के बाद ताला खोला गया। अब समाज के लोग मंगलवार को फिर बैठक कर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा करेंगे। वहीं इस बैठक में चुनाव के दौरान समर्थन पर भी फैसला लिया जा सकता है।

शनिवार को गुरुघर परिसर में सुबह ही समाज के लोग पहुंचने लगे, जिन्हें गुरुघर पर ताला लगा मिला, जिसे खोले जाने के बाद बैठक की गई तो अब तक के बने हालात पर चर्चा की गई। बैठक में शामिल रहे अमीर सिंह ने बताया कि इस दौरान मंगलवार को फिर समीक्षा बैठक किए जाने पर निर्णय लिया गया। समीक्षा के बाद चुनावी समर्थन पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को हुई बैठक में संस्थापक सदस्य सरदार जोगिंद्र सिंह के अलावा जत्थेदार महेंद्र सिंह, परमजीत सिंह सग्गु, भूपिंद्र सिंह, मंजीत सिंह, डीपी सिंह, हरविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed