फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   political, kurushetra, visit

इबै हाथ न मिलाओ, हाथ जोड़ राम-राम तै काम चलाओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
political, kurushetra, visit
अब हाथ न मिलाओ, इबै राम-राम तै काम चलाओ..., श्री जयराम विद्यापीठ पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड? - फोटो : Kurukshetra
भाई इबै हाथ न मिलाओ, हाथ जोड़ राम-राम तै काम चलाओ..., दुनियाभर में कोरोना वायरस का खौफ देख यह अपील हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की। यही नहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर सभी को जागरूक एवं सतर्क रहने की जरूरत है। यह केवल सरकार की जिम्मेवारी नहीं है, बल्कि आमजन को भी इस बारे में अपनी जिम्मेवारी समझे और ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अपना सहयोग दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टरों एवं सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संबंध में बताई गई हिदायतों की पालना करें। इसके अलावा पूर्व सीएम ने धर्मनगरी में कोरोना वायरस से बचाव के लिए धार्मिक स्थानों एवं मंदिरों को सावधानी के बंद किये जाने को उचित बताया। हुड्डा ने कहा कि इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए केवल सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेवारी को समझना चाहिए। वे वीरवार को अपनी पत्नी आशा हुड्डा के साथ श्री जयराम विद्यापीठ में पहुंचे थे। जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया, लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और कहा कि जब स्थिति कंट्रोल में नहीं आ जाती, तब तक सतर्क रहें और जागरूक रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed