फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Political equations of the contenders got spoiled due to ward reservation

Kurukshetra News: वार्ड आरक्षित होने से बिगड़ गए दावेदारों के सियासी समीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Political equations of the contenders got spoiled due to ward reservation
कुरुक्षेत्र। शहरी सरकार में चौधर हासिल करने के लिए लंबे समय से प्रयास में जुटे अनेक लोगों के समीकरण उस समय बिगड़ गए जब नगर निकाय विभाग ने विभिन्न वार्डों को आरक्षित कर दिया।
विज्ञापन

इस बार 32 वार्डों में चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारी के चलते वार्डबंदी के साथ-साथ विभिन्न श्रेणी में 16 वार्डों को आरक्षित कर दिया गया है, जिसकी अधिसूचना जारी होते ही जहां कई लोगों के चेहरे पर मायूसी छा गई तो कई के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

खुद को संभावित प्रत्याशी मानकर तैयारी में जुटे कई लोगों को वार्ड आरक्षित होने के बाद नए अपनी लालसा को दबाना पड़ रहा है तो वहीं कई ने वार्ड आरक्षित होते ही अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। यहां तक कि नई वार्डबंदी पहले ही कई ऐेसे लोगों के समीकरण बिगाड़ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि आठ साल सात माह बाद नगर परिषद के चुनाव होने हैं, इसके लिए नगर परिषद प्रशासन पिछले करीब दो साल से जुटा है। पिछले माह ही इन तैयारियों के बीच नई वार्डबंदी को अंतिम रूप देते हुए 32 वार्ड तय किए गए। अब तक 31 वार्डों में ही शहर बंटा हुआ था। अब 32 में से 16 वार्ड विभिन्न श्रेणियों में आरक्षित कर दिए गए हैं। बता दें कि नगर परिषद की प्रधानी अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के चलते भी कई को बड़ा झटका है।

वार्ड 26-27 के पार्षद रहे पति-पत्नी
बता दें कि शहर के वार्ड नंबर 26 व 27 बेहद चर्चा में रहे हैं। वार्ड 27 से संदीप टेका पूर्व पार्षद थे। वह विपक्षी पार्टी के दिग्गज नेता रहे हैं। पहले यह वार्ड सामान्य था लेकिन अब अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षित हो गया है। वहीं वार्ड नंबर 26 से उनकी धर्मपत्नी नवनीत टेका पूर्व पार्षद रही है। वहीं वार्ड नंबर 16 से सविता गर्ग पूर्व पार्षद है। अब यह वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित हो गया है। यही नहीं वार्ड नंबर 21 भी महिला के लिए आरक्षित हो गया है। यहां से पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के बड़े भाई मुकंद लाल अरोड़ा पूर्व पार्षद हैं। वार्ड नंबर 30 पिछड़ा वर्ग (क) के लिए आरक्षित हो गया है। यहां से पूर्व पार्षद रेखा रानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed