फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Turtle make by Polythene at Brahmasarovar of Kurukshetra

87 हजार पॉलीथीन बैग से बना खास कछुआ, 6 फुट ऊंचा, 22 फुट लंबा, जानें-इसके बारे में

Wed, 13 Nov 2019 04:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Nov 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
A Turtle make by Polythene at Brahmasarovar of Kurukshetra
- फोटो : अमर उजाला

पॉलिथीन एवं प्लास्टिक से लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के प्रति चिंता व्यक्त करते हुुए पर्यावरणविद् डॉ. रितू शर्मा ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए आखिरकार मंगलवार को 87 हजार 297 पॉलिथीन बैग के माध्यम से साढ़े छह फुट ऊंचा और 22 फुट लंबा कछुआ तैयार कर दिया है।

विज्ञापन


यह कछुआ तैयार कर सिंगापुर की सीआई युआन सामुदायिक केंद्र युवा कार्यकारी समिति द्वारा 21 अप्रैल 2012 में 68 हजार पॉलिथीन बैग से बनाए गए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया एवं जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र के जिला अधिकारी विनोद सिंगला निरीक्षण किया और कछुए से संबंधित जानकारी हासिल की। इस दौरान उपायुक्त ने वालंटियर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पहुंचने वाले लाखों पर्यटकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 200 वॉलंटियर्स सुबह 10 से ही ब्रह्मसरोवर स्थित उर्वशी घाट पर छह विटनेस की देखदेख में मॉडल को अंतिम रूप देने के लिए जुट गए थे। शाम करीब सात बजे तक इन वालंटियर ने मॉडल में पॉलिथीन बैग लगाकर कछुआ तैयार कर एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।


पर्यावरणविद् डॉ. रितू शर्मा ने बताया कि पॉलिथीन बैग से बना यह कछुआ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में ही अपना नाम दर्ज नहीं कराएगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव व सूर्य ग्रहण के मेले पर भी लाखों की संख्या में लोगों को पॉलिथीन से बढ़ रहे प्रदूषण के प्रति जागरूक करने का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed