{"_id":"625099e56164cf3a5e2ed348","slug":"police-raided-the-construction-branch-of-ku-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1043424138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने केयू की निर्माण शाखा में की छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने केयू की निर्माण शाखा में की छापामारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पुलिस की स्पेशल टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की निर्माण शाखा में छापा मारकर दस्तावेजों की कुछ प्रतियां कब्जे में ली हैं। पुलिस को शिकायत मिली थी कि निर्माण शाखा में एक अधिकारी ने पुराने बिलों को अब पुरानी डेट में पास किया जा रहा है। पुलिस ने इसी शिकायत के आधार पर प्रतियों की गहनता से जांच कर रही है।
गत दिवस हुई पुलिस की इस कार्रवाई से कई कर्मचारियों और अधिकारियों की परेशानी बढ़ी हुई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वित्त वर्ष 31 मार्च को खत्म हो चुका है, लेकिन निर्माण शाखा द्वारा कराए जा रहे कई विकास कार्यों के बिलों का भुगतान अब पुरानी डेट में किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि पुलिस ने कई दस्तावेजों की प्रतियां ली है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। बताया कि पुलिस को पुराने बिलों को अब पुरानी डेट में पास करने की शिकायत मिली है। पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।