फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police on high alert due to Independence Day, blockades at many places and ban on drones

Kurukshetra News: पुलिस स्वतंत्रता दिवस के चलते हाई अलर्ट पर, जगह-जगह नाकाबंदी तो ड्रोन पर प्रतिबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Police on high alert due to Independence Day, blockades at many places and ban on drones
कुरुक्षेत्र। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कुरुक्षेत्र जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के नेतृत्व में जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है और शांतिपूर्ण समारोह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी भवनों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, धर्मशालाओं और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीमों की ओर से गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारियों को होटल, रेस्टोरेंट और रेस्ट हाउस मालिकों के साथ बैठक कर आगंतुकों का पूरा ब्योरा, उनकी तस्वीरें और पहचान-पत्र का रिकॉर्ड रखने के लिए कहा गया है। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त नाकाबंदी और चेकिंग के साथ ड्रोन उड़ाने पर रहेगी पाबंदी

जिले में 38 स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। पीसीआर वाहनों और मोटरसाइकिल राइडरों पर तैनात पुलिसकर्मियों को कड़ी हिदायतें दी गई हैं। यातायात पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े हों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों को रोकने की अनुमति न दी जाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आयोजन स्थल और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आयोजन स्थल को धारा 144 के तहत रेड जोन घोषित किया गया है और ड्रोन अधिनियम की धारा 24 के तहत यह प्रतिबंध लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed