फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police deducted 2087 challans for violating traffic rules

यातायातं नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने काटे 2087 चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Police deducted 2087 challans for violating traffic rules
इस महीने 1 अक्तूबर 18 अक्तूबर तक पुलिस ने यातायात नियमों की उल्लंघन करने वालों के 2087 चालान किए है इसके अलावा ओवर स्पीड से वाहन चलाने वाले चार लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड किए है। उन पर 14 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला किया है। ये जानकारी डीसी मुकुल कुमार ने लघु सचिवालय के सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों से संबंधित कार्रवाई की रिपोर्ट लेने के बाद दी। उन्होंने बताया कि इस माह मास्क नहीं पहनने वाले 63 लोगों के भी चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने बिना हेल्मेट पहनने वालों के 868 चालान, बिना सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने पर 174 चालान, शराब पीकर वाहन चलाने पर एक चालान तथा ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर 786 चालान किए है। इस प्रकार पुलिस ने अक्तूबर माह के 18 दिनों में कुल 2087 चालान करके 14 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ राज्य राजमार्गों पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर ओर अधिक शिकंजा कसा जाएगा, क्योंकि तेज गति से वाहन चलाने वालों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की ज्यादा संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed