{"_id":"5e39d4fe8ebc3ee5d105a90e","slug":"police-crime-tantrik-kurukshetra-news-knl210036168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सोना बेचकर लोगों को करोड़ों का चुना लगाने वाला तांत्रिक कैंडी बना राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली सोना बेचकर लोगों को करोड़ों का चुना लगाने वाला तांत्रिक कैंडी बना राज
विज्ञापन
शाहाबाद के गांव शरीफ गढ़ में वडभाग सिंह के नाम पर डेरा चलाने वाले इस कैंडी बाबा ने तांत्रिक विद्या की आढ़ में नकल सोना बेचकर लोगों को करोड़ों की चपत लगाई है। इस आरोप में इस तांत्रिक कैंडी के खिलाफ हरियाणा के साथ-साथ पंजाब व अन्य प्रदेशों में भी एफआईआर दर्ज है। लेकिन किसी भी प्रदेश की पुलिस कैंडी बाबा का सुराग लगाने में सफल नहीं हो पाई है। हालांकि इस बाबा की धोखाधड़ी का शिकार हुए लोग अपनी राशि के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं। कैंडी बाबा की वीडियो भी वायरल हुई थी जिसमें कैंडी बाबा नेपाल के सोने के साथ नजर आ रहा है। इसके साथ नेपाल से भी सोना लाकर बेचा है। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती क्योंकि बैंक चेकों का बड़ा फर्जीवाड़ा भी इस तांत्रिक के नाम है। कैंडी ने अपनी कलम से अपने हस्ताक्षर कर करोड़ों रूपए की राशि के चैक लोगों को बांट रखे हैं जो आस तक भी पास नहीं हुए। ऐसे कईं मामले सामने आए हैं जब तांत्रिक की ठगी का शिकार हुए लोगों ने अपना पैसा वापस लेने के लिए बाबा पर दबाव बनाया तो यह बाबा उनको लाखों रूपए के चैक थमा देता था लेकिन जब वह व्यक्ति बैंक में जाता था तो वह चैक पास नहीं होते थे। इस तरह के बोगस चैकों की फेहरिस्त लंबी है और पीड़ित बोगस चैक हाथ में लेकर घूम रहे हैं। कैंडी बाबा समाना में राशि दुगुनी करके देने की ठगी में चार दिन की जेल काट चुका है। उल्लेखनीय है कि इस बाबा ने पंजाब के एक बड़े अधिकारी को अपने किड़की में फंसा लिया था और राशि दुगुनी करने का झांसा दिया। लेकिन तांत्रिक यह भूल गया था कि जिसके साथ इसने धोखाधड़ी की है वह व्यक्ति स्वयं न्याय देने वाला है। जिस पर बाबा ने चार दिन की जेल काटी और व्यक्ति विशेष की पूरी राशि देने की बाद ही बाबा जेल से बाहर निकला। यह भी बात सामने आई है कि तांत्रिक बाबा नकली सोने का कारोबार करने के साथ-साथ नकली नोट भी खपाने का काम करता था।
बाब वडभाग सिंह के नाम पर बना यह डेरा कभी गांव के घसीटा सिंह की पुश्तैनी हवेली हुआ करती थी जहां एक कोने में पीर की मजार भी थी। उस मजार से ही राजेश ने चक्रव्यूह रच कर इस हवेली पर कब्जा जाम लिया और अपनी झूठ की दुकान को शुरू कर दिया।
रेप की धमकी देने का भी हुआ खुलासा
मीडिया ने यह भी खुलासा किया था कि कैंडी बाबा लोगों पर बलात्कार के झूठे मुकदमे दर्ज करवाने की धमकियां भी देता था। जोकि इस एफआईआर से स्पष्ट हो गया है। अमित की शिकायत में यह सामने आया है कि जब वह तांत्रिक के बुलावे पर अपनी राशि लेने के लिए तांत्रिक के डेरे पर गया तो कैंडी ने सविता काल्पनिक नाम की लड़की से बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज करने की धमकी दी।
विज्ञापन
बाक्स
क्या कहते हैं डीएसपी
इस बारे में जब डीएसपी सुरेंद्र मांजू से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जांच सीआईए को सौंप रखी है। उन्होंने का कि वारंट जारी है लेकिन अभी तक इस बाबा का का कोई सुराग नहीं लगा है क्योंकि बाबा अभी तक गायब है।